Raghav Chadha का वीडियो देख भड़के प्रकाश राज, तंज कसते हुए लगा दिया बड़ा आरोप!

Published : Apr 27, 2026, 05:55 PM IST
Raghav Chadha Vs Prakash Raj

सार

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के फैसले पर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। एक वीडियो में राघव ने अपने फैसले की सफाई दी, जिस पर प्रकाश राज ने उनके फॉलोअर्स घटने को लेकर कटाक्ष किया। इस पूरे मामले पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद सियासी और सोशल मीडिया हलचल तेज हो गई है। हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में राघव ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि हो सकता है वे गलत हों, लेकिन उनके साथ पार्टी छोड़ने वाले सात लोग भी गलत नहीं हो सकते। इस बयान के बाद एक्टर प्रकाश राज ने उन पर तीखा तंज कसा और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

राघव चड्ढा का बयान- शायद मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन...

राघव चड्ढा ने AAP छोड़कर BJP में शामिल होने के फैसले पर सफाई देते हुए ताजा इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "हो सकता है मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मेरे साथ पार्टी छोड़ने वाले सात लोग गलत नहीं हो सकते।" उन्होंने अपने फैसले को व्यक्तिगत और वैचारिक बताया। उनका कहना है कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया है और वे अपने नए सफर को लेकर आश्वस्त हैं।"

प्रकाश राज का तंज- 1 मिलियन लोगों ने अनफॉलो किया

राघव चड्ढा के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "मैं भी गलत हो सकता हूं… लेकिन वे एक मिलियन लोग नहीं, जिन्होंने आपको सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। #NamakHarami #justasking"। 

 

 

प्रकाश राज के रिएक्शन पर लोगों ने क्या कुछ कहा?

इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे लोग ही राजनीति पर भरोसा कम करते हैं। पार्टी छोड़ना ठीक है, लेकिन BJP जॉइन करना सवाल खड़ा करता है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, “अगर वे कांग्रेस जॉइन करते तो क्या रिएक्शन अलग होता?”वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "AAP से कई नेता पहले भी गए हैं, लेकिन इतनी आलोचना क्यों नहीं हुई?" कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शंस के चलते राघव चड्ढा का मामला बड़ी बहस का रूप ले चुका है।

राघव चड्ढा पर पहले भी हमला कर चुके प्रकाश राज

इससे पहले प्रकाश राज ने एक मीम भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, "मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वे अपने मूल्यों से भटक गए हैं, इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम जॉइन कर रहा हूं – राघव चड्ढा" 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026: श्रेयस अय्यर को क्या कहकर बुलाते हैं प्रिटी जिंटा के बच्चे, पंजाब किंग्स की मालकिन ने खुद खोला सीक्रेट
Ganga Mai Ki Betiyan Shocker: सिद्धू ने पार की सारी हदें, स्नेहा की जिंदगी में मचा तूफान