
राघव जुयाल और शहनाज गिल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में राघव के बर्थडे (10 जुलाई) सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह भीड़ और पैपराजी से शहनाज गिल को बचाते हुए नजर आए थे। वीडियो में एक पल ऐसा भी था, जब उन्होंने शहनाज को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अपनी गोद (लैप) पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया। अब राघव जुयाल ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पिंक विला को दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने कहा कि उनका व्यवहार किसी अफवाह की वजह से नहीं, बल्कि उनकी परवरिश की वजह से था। उन्होंने कहा,
'मेरे माता-पिता ने मुझे एक जिम्मेदार इंसान बनाया है। अगर मेरे सामने किसी महिला के साथ बदसलूकी होती है या कोई भीड़ उसे घेर लेती है, तो मैं उसकी रक्षा करूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए लड़ भी जाऊंगा। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो खड़ा होकर तमाशा देखे।'
राघव ने कहा कि वह अपनी दोस्त, बहन, परिवार या किसी भी महिला की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे आएंगे और इसके लिए उन्हें किसी तरह की झिझक नहीं होती।
'डांस इंडिया डांस' (DID) से करियर की शुरुआत करने वाले राघव ने आगे कहा कि ऐसे समय में वह यह नहीं सोचते कि लोग क्या कहेंगे या उनकी स्टार इमेज पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि
अगर किसी महिला को मदद की जरूरत होगी तो मैं जरूर आगे बढ़ूंगा। उस वक्त मेरे दिमाग में मेरी पब्लिक इमेज नहीं होती, बल्कि सिर्फ इंसानियत होती है।
राघव ने इंटरव्यू में पुरुषत्व (Masculinity) पर भी अपनी सोच शेयर की। एक्टर ने कहा कि जैसे महिलाओं की संवेदनशीलता और ताकत अहम होती है, वैसे ही पुरुषों का जिम्मेदार और सुरक्षा देने वाला स्वभाव भी जरूरी है। समाज तभी बेहतर चलता है, जब दोनों में बैलेंस बना रहताहै।
हाल ही में शहनाज गिल से भी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि
नो पर्सनल क्वेश्चन, प्लीज। इसके बाद शहनाज ने राघव की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का प्रमोशन करते हुए कहा, 'वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। उसकी फिल्म आने वाली है, आप सभी उसे जरूर सपोर्ट करें।'
उनके इस बयान के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
और पढ़ें: Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी
राघव जुयाल और शहनाज गिल ने पहली बार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि दोनों लगातार एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना मेकअप 5 सुपरस्टार लगते हैं 'दादा जी', फिल्मों में जवां लड़कियों संग करते हैं रोमांस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।