रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म हिंदी के साथ मारठी भाषा में भी रिलीज की गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बेहतरीन हुई। इसी बीच इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। पढ़ें डिटेल…
फिल्म राजा शिवाजी आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई। राइटर डायरेक्टर रितेश देशमुख की इस मल्टी स्टारर फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसे रिस्पॉन्स मिला आइए जानते हैं।
27
फिल्म राजा शिवाजी का ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म ने पहले दिन 10.82 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को फिलहाल 5990 शोज में दिखाया जा रहा है।
फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट 10.82 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 12.77 करोड़ हो गया है। इन आंकड़ों को देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है।
47
राजा शिवाजी का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन
डायरेक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को 2 भाषा हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है। फिल्म को हिंदी से ज्यादा मराठी में रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 2.72 करोड़ कमाए। वहीं, मराठी भाषा में इसकी कमाई 8.10 करोड़ रही।
57
फिल्म राजा शिवाजी का बजट
रितेश देशमुख ने फिल्म राजा शिवाजी को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इसे जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्माण मुंबई पि्लम कंपनी और जियो स्टूडियो के बैनर तले किया है।
67
फिल्म राजा शिवाजी की स्टार कास्ट
फिल्म राजा शिवाजी मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, बोनम ईरानी, अशोक समर्त, सुरेश विश्वकर्मा विद्या बालन हैं।
77
फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी देखने पहुंचे दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज मिला। बता दें कि फिल्म में सलमान खान का शानदार कैमियो है। फिल्म में वे जीवा महाला का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म से उनका लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।