रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में 50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। खास बात ये है कि वीकडेज में भी मराठी वर्जन की ऑक्यूपेंसी दमदार बनी हुई है।
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि हर दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार मजबूत आंकड़े जुटाने में सफल रही। खासतौर पर मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसने फिल्म की कमाई को स्थिर बनाए रखा है।
26
मराठी वर्जन की ऑक्यूपेंसी ने बचाई बाजी
फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई भले सीमित रही हो, लेकिन मराठी भाषा में ‘राजा शिवाजी’ ने शानदार पकड़ दिखाई। कोइमोइ की रिपोर्ट्स के मुताबिक 6ठे दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 11% रही। दोपहर के शोज में यह आंकड़ा बढ़कर 30% तक पहुंच गया। वहीं शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 37% तक पहुंचने की खबर है। नाइट शोज में भी दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
36
6 दिनों में 'राजा शिवाजी' की 50 करोड़ क्लब में एंट्री
ट्रेंड्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन करीब 4.7 से 4.8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 53.3 से 53.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 62.89 से 63.01 करोड़ रुपए हो गया है। इतनी तेज रफ्तार से कमाई करना किसी भी मराठी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
46
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रचा नया इतिहास
‘राजा शिवाजी’ अब भारत में 50 करोड़ नेट क्लब में पहुंचने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'सैराट', 'बेपन भारी देवा' और 'वेड' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। ऐतिहासिक विषय पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी और फिल्म का भव्य प्रस्तुतीकरण लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिखाई दे रहा है।
56
75 करोड़ के बजट के सामने अभी बाकी है असली परीक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ का बजट करीब 75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार जरूर कर लिया है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में पहुंचने के लिए और मजबूत कमाई करनी होगी। अच्छी बात यह है कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने कोई बड़ी मूवी नहीं है। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स आने वाले दिनों में भी इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं।
66
‘राजा शिवाजी’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 12.4 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसने 11.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तीसरे दिन कमाई बढ़कर 13.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। चौथे दिन फिल्म ने 6.2 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 5.4 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े 4.7 से 4.8 करोड़ रुपए के बीच बताए जा रहे हैं। लगातार स्थिर कमाई फिल्म के मजबूत बॉक्स ऑफिस रन की तरफ इशारा कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।