Raja Shivaji X Review: 'राजा शिवाजी' पर जनता का फैसला! हिट या फ्लॉप? जानिए क्या बोले लोग

Published : May 01, 2026, 03:03 PM IST

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग फिल्म देख रहे हैं और X पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। चुनिंदा X रिव्यूज पर डालिए एक नज़र। जानिए इस फिल्म को लेकर क्या है X यूजर्स की राय...

PREV
15

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने 'राजा शिवाजी' का रिव्यू करते हुए X पर लिखा है, "यह फिल्म भारत के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक भव्य श्रद्धांजलि है। रितेश देशमुख ने डायरेक्टर के रूप में शानदार काम किया है। उनकी कहानी कहने की शैली दमदार, स्पष्ट और बेहद प्रभावशाली है। एक अभिनेता के तौर पर भी रितेश ने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने शिवाजी महाराज को गरिमा, ताकत और गहरी भावनाओं के साथ निभाया है। अजय-अतुल का म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। एंथम रोंगटे खड़े कर देता है और 'जय शिवराय' गाना शानदार है। बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और ऊंचा उठा देता है। आदर्श ने संजय दत्त और अभिषेक बच्चन फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने सिनेमैटोग्राफी की भी तारीफ़ की है। हां, उन्होंने फिल्म को कुछ लंबा बताया है, जिसे छोटा किया जा सकता था।

25

फिल्म क्रिटिक और यूट्यूबर रवि चौधरी ने रिव्यू करते हुए X पर लिखा है कि यह फिल्म पूरी तरह रोमांच और देशभक्ति से भरी है।रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में शानदार काम किया है। उनकी हर एंट्री रोंगटे खड़े कर देती है। वहीं संजय दत्त का अफजल खान किरदार बेहद खौफनाक और दमदार है। फिल्म का पहला हिस्सा मास एंटरटेनर है, जिसमें जोरदार एंट्री, दमदार कहानी और एक्शन देखने को मिलता है। दूसरा हिस्सा इमोशन और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरा है, खासकर शिवाजी और अफजल खान की लड़ाई और क्लाइमैक्स बेहद शानदार हैं। अजय-अतुल का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है। डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले टाइट हैं और सभी कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Movie Review: कैसी है रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी'? देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

35

एक ट्विटर यूजर ने 'राजा शिवाजी' मराठी में देखी और रिव्यू करे हुए लिखा, "“राजा शिवाजी रिव्यू… 3.5 स्टार। हर एक्टर ने अच्छा काम किया है।

अजय-अतुल ने सच में कमाल कर दिया है। रितेश देशमुख आपने अच्छा काम किया, लेकिन आपके दोनों बेटों ने आपसे भी बेहतर प्रदर्शन किया। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और अभिषेक बच्चन सर, , आपकी मराठी पर पकड़ शानदार है, मजा आ गया। अब इसे हिंदी में भी देखूंगा।”

45

एक यूजर ने अभिषेक बच्चन की तारीफ़ करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है, "मेरी राय में अभिषेक बच्चन को किसी भी निर्देशक द्वारा अब तक का सबसे बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बिल्कुल जबरदस्त!"

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji से सलमान खान का एंट्री सीन हुआ वायरल, लुक और डायलॉग पर जमकर बजीं सीटियां

55

एक यूजर ने 'राजा शिवाजी' को 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा है कि रितेश देशमुख ने एक्टर और डायरेक्टर दोनों रूप में कमाल कर दिया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को जिस गहराई, बुद्धिमत्ता और जोश के साथ पेश किया है, वह बेहद प्रभावशाली है।संजय दत्त का अफजल खान डरावना और दमदार है, जबकि अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। सलमान खान का जीवा महाला के रूप में कैमियो थिएटर्स में

इसी तरह ज्यादातर X यूजर्स ने 'राजा शिवाजी' की तारीफ़ ही की है। 3 घंटे 6 मिनट की यह फिल्म मराठी के साथ हिंदी में भी रिलीज की गई है। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories