Raja Shivaji से सलमान खान का एंट्री सीन हुआ वायरल, लुक और डायलॉग पर जमकर बजीं सीटियां

Published : May 01, 2026, 09:05 AM IST

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के सरप्राइज कैमियो ने थिएटर्स में तूफान ला दिया है। उनकी एंट्री पर दर्शकों की शोर मचाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। खासकर उनका दमदार डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

PREV
15
'राजा शिवाजी' में सलमान खान की एंट्री पर गूंज उठे सिनेमाघर

सलमान खान के कैमियो ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में जान डाल दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पर्दे पर उनकी एंट्री होती है, दर्शक जोरदार तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं।

25
'राजा शिवाजी' में क्या है सलमान खान का रोल?

फिल्म में सलमान खान को छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाला के किरदार में देखा गया है। ऑरेंज पगड़ी और कुर्ता पहने, हाथ में तलवार लिए उनका लुक बेहद दमदार दिख रहा है।वे छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कर रहे रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Advance Booking: पहले दिन 'राजा शिवाजी' का तूफ़ान, ताबड़तोड़ टिकट बिक्री से कूटे करोड़ों

35
'राजा शिवाजी' में सलमान खान के एक डायलॉग ने मचाया तूफान

'राजा शिवाजी' से सिर्फ सलमान खान का लुक ही नहीं, उनका एक डायलॉग भी वायरल हो रहा है। इसमें वे दुश्मन के गले पर तलवार रख कर कह रहे हैं, "शिवाजी नहीं; शिवाजी राज म्हनायचा।” (शिवाजी नहीं; शिवाजी राजा कहो)। इस डायलॉग के साथ ही थिएटर में जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला और माहौल पूरी तरह जोश से भर गया।

45
'राजा शिवाजी' में खुद सलमान खान ने मांगा था रोल

रितेश देशमुख ने एक बातचीत में बताया कि सलमान खान ने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। लोकसत्ता से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म के लिए उनके पास नहीं गया। न्यू ईयर पर उन्होंने पूछा कि शूट कब शुरू हो रहा है। फिर बोले—‘मैं कौन सा रोल कर रहा हूं?’” जब रितेश ने कहा कि कोई रोल नहीं है, तो सलमान ने जवाब दिया, “नहीं-नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही है।”

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji: रितेश देशमुख की आठ 100 करोड़ी फ़िल्में, 'राजा शिवाजी' इन्हें पछाड़ बनेगी नं. 1?

55
बॉक्स ऑफिस पर भी दिखेगा 'राजा शिवाजी' का असर?

'राजा शिवाजी' पहले ही मजबूत ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन यह फिल्म करीब 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।सलमान खान के कैमियो ने फिल्म की चर्चा और क्रेज को और बढ़ा दिया है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, सचिन खेड़ेकर, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories