बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव 55 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 16 मार्च 1971 को शाहजहापुर में हुआ था। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने राजपाल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, अब उन्हें हर उम्र के लोग जानते हैं और पसंद करते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजपाल यादव कॉमेडी किंग कहलाते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद की जाती है। जन्मदिन पर उनकी 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानते हैं।
26
फिल्म भूल भुलैया
अक्षय कुमार की 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इसमें राजपाल यादव ने छोटा पंडित बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस मूवी को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
2006 में आई फिल्म फिर हेरा फेरी राजपाल यादव की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म में उन्होंने चिन्मय का रोल किया था। उनकी डायलॉग डिलीवरी ने खूब हंसाया था। इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
46
फिल्म ढोल
2007 में रिलीज हुई फिल्म ढोल में राजपाल यादव ने रातु का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी हरकतों ने इसे एक एवरग्रीन कॉमेडी मूवी बना दिया। उन्होंने मूवी में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया था। ओटीटी अमेजन प्राइम पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
56
फिल्म हंगामा
2003 में आई फिल्म हंगामा में राजपाल यादव का छोटा सा रोल था लेकिन इस रोल में उन्होंने सबका खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
66
फिल्म चुप चुपके
शाहिद कपूर, करीना कपूर और परेश रावल की 2006 में आई फिल्म चुप चुपके में राजपाल यादव ने जमकर लाइमलाइट लूटी। फिल्म में उनके डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं। इस कॉमेडी मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।