अमित शाह से मिलते ही राम चरण ने उठाया बड़ा मुद्दा, इस मामले में की कड़े एक्शन की मांग

Published : Nov 03, 2026, 10:45 AM IST
Ram Charan Amit Shah Meeting Photos

सार

Ram Charan Meets Home Minister Amit Shah: राम चरण और चिरंजीवी ने अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान एक्टर ने AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई और सरकार से सख्त कदम उठाने की उम्मीद की।

सोशल मीडिया पर सितारों के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे फर्जी वीडियो और तस्वीरें अब फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी चिंता बनते जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर अभिनेता राम चरण ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान अपनी बात रखी। सोमवार, 2 नवंबर 2026 को हैदराबाद पहुंचे शाह से राम चरण ने अपने पिता और अभिनेता चिरंजीवी के साथ मुलाकात की। बाद में एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि उन्होंने AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। इस पर शाह के जवाब को उन्होंने उत्साहजनक बताया।

राम चरण ने अमित शाह से AI और डीपफेक पर क्या कहा?

राम चरण ने इंस्टाग्राम पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने बताया कि AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते दुरुपयोग और कलाकारों के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर इसके गंभीर असर को लेकर उन्होंने शाह से चर्चा की। राम चरण के मुताबिक, शाह ने उनकी चिंताओं को समझा और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

AI Deepfake पर अमित शाह ने क्या भरोसा दिया?

राम चरण ने आगे लिखा कि अमित शाह ने इस मामले को जल्द देखने और ऐसे दुरुपयोग को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों और सख्त कार्रवाई पर काम करने का भरोसा दिया है। एक्टर ने उनके समय, समझ और समर्थन के लिए आभार जताया। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई बार कलाकारों के चेहरे और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी AI वीडियो और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। ऐसे में यह मुद्दा मनोरंजन जगत के लिए अहम बन गया है।

राम चरण की अगली फिल्म कौन सी है?

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण की पिछली फिल्म Peddi चर्चा में रही थी। फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर ऑब्जेक्टिफिकेशन की बहस भी हुई थी। अब एक्टर की अगली फिल्म RC17 है, जिसे Pushpa फेम निर्देशक सुकुमार बना रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता है।

चिरंजीवी की कौन-कौन सी फिल्में लाइनअप में हैं?

चिरंजीवी के पास Vishwambhara और Kaaka जैसी फिल्में हैं। त्रिशा कृष्णन स्टारर Vishwambhara पहले अक्टूबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। मेकर्स ने अब तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Advance Booking: 'रामायण' रिलीज से पहले ही 100 करोड़ पार, 1000 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री?
तुषार कपूर से मांगी गई 5 करोड़ रुपये की फिरौती? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी