
टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद प्राइवेट और दर्दनाक सीक्रेट शेयर किया। पहली बार उन्होंने नेशलन प्लेटफॉर्म पर इसका खुलासा करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि जब वो बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके साथ यौन शोषण (मॉलेस्टेशन) हुआ था।
एविक्शन से बचने के लिए राम कपूर को एक सीक्रेट बतानी थी। 'बड़े अच्छे लगते हैं' के इस स्टार ने वो राज बताया जिसके बारे में सिर्फ उन्हें और उनकी पत्नी गौतमी को पता थी। उन्होंने बताया कि जब 13 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल में उनका यौन शोषण हुआ था।
उस दिन की कहानी शेयर करते हुए कहा,' हम सब मस्ती और मजे अपने रूम में कर रहे थे। मैं बेड पर था और मेरा एक सीनियर जिसकी उम्र 15 साल की थी, वो भी वहां था। बेड के अंदर उसने मुझे छुआ और मैं अंदर तक हिल गया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, क्योंकि आसपास 40 बच्चे थे। मैं डर, शर्म और इसे कैसे डील करूं ये सोचकर कुछ देर तक चुप रहा, लेकिन फिर मैंने उससे कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है।'
राम कपूर ने आगे बताया,' ये सुनकर वो सीनियर मुझे छोड़कर उठ गया और सॉरी बोली। मैं ट्रामा में चला गया था, लेकिन इस बात को किसी से बता नहीं सकता था। पर ये जानकर हैरान होंगे कि जिसने मेरे साथ ऐसा किया उसने ही मुझे संभाला। वो बार-बार मुझे सॉरी बोला। फिर वो मेरा अच्छा दोस्त बन गया। उसने ही मुझे उस ट्रामा से निकाला।'
राम कपूर ने भावुक होते हुए कहा कि इतने वर्षों तक उन्होंने इस दर्द को अपने भीतर दबाकर रखा। इस घटना के बारे में उनकी पत्नी गौतमी कपूर के अलावा किसी को भी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस राज को दुनिया के सामने लाना उनके लिए बेहद कठिन फैसला था, लेकिन उन्हें लगा कि ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करना जरूरी है।
और पढे़: क्या गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ भी रहेंगी साथ? जानें 100 करोड़ के आशियाने का सच
राम कपूर भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कसम से' और कई चर्चित टीवी शोज में दमदार अभिनय किया है। इसके अलावा वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी लगातार सक्रिय हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं, जहां उनके कई निजी खुलासे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
और पढ़ें: गोविंदा के बाद अब पत्नी सुनीता और बेटे यश की बॉलीवुड में एंट्री, मां-बेटे साथ करेंगे डेब्यू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।