Ram Navami 2026: राम का रोल करने वाले सबसे महंगे 6 एक्टर कौन? जानिए किसे कितनी फीस मिली

Published : Mar 27, 2026, 07:30 AM IST

दुनियाभर में भगवान राम के जन्म का महोत्सव राम नवमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम वो पौराणिक किरदार हैं, जिन पर कई टीवी शो और फ़िल्में बन चुकी हैं। जानिए भगवान राम का रोल करने वाले सबसे महंगे एक्टर्स के बारे में...

PREV
15
1. प्रभास

फिल्म : आदिपुरुष (2023)

फीस : लगभग 100-150 करोड़

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' डिजास्टर साबित हुई थी। ना राम के रोल में प्रभास पसंद आए और ना ही रावण के रोल में सैफ अली खान ही दर्शकों का दिल जीत सके।

25
2. रणबीर कपूर

फिल्म : रामायण (2026)

फीस : लगभग 150 करोड़ रुपए (दो पार्ट्स के लिए)

रणबीर कपूर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रोल में दिखेंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। दोनों पार्ट के लिए रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

35
3. अरुण गोविल

टीवी शो : रामायण (1987)

फीस : लगभग 40 लाख रुपए

रामानंद सागर के शो 'रामायण' में जब अरुण गोविल भगवान राम के रोल में दिखे तो लोग उनके इस अवतार की पूजा तक करने लगे थे। बताया जाता है कि शो के एक एपिसोड के लिए उनकी फीस 49 हजार रुपए से ज्यादा थी।

45
4. गुरमीत चौधरी

टीवी शो :  रामायण (2008)

फीस : 80 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए/एपिसोड

2008 में सुभाष सागर, प्रेम सागर और मोती सागर ने 'रामायण' सीरियल बनाया। गुरमीत चौधरी इस शो में भगवान राम और देबिना बनर्जी इसमें माता सीता के रोल में दिखी थीं।

55
इन एक्टर्स को भी राम बनने के लिए मिली मोटी फीस

आशीष शर्मा ने 'सिया के राम' और हिमांशु सोनी ने 'राम सिया के लव कुश' में भगवान राम का रोल किया था। अपुष्ट ख़बरों की मानें तो दोनों कलाकारों को अपने-अपने शो के लिए 70 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का मेहनताना मिला था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories