
रणबीर कपूर की 'रामायणम्' ने दूसरे रविवार यानी 15 नवंबर को भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। दिन के शुरुआती शो शुरू होने से पहले आए एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31.40 करोड़ रुपए नेट और 37.10 करोड़ रुपए ग्रॉस की प्री-सेल्स दर्ज की। इस आंकड़े के दम पर फिल्म 11वें दिन की सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई। दूसरे रविवार की रिकॉर्ड लिस्ट में भी उसने 'दंगल' और 'सैयारा' को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह पूरे दिन का कलेक्शन नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग का आंकड़ा है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायणम्' ने दूसरे शनिवार को भारत में 700 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन पार कर लिया था। इसके बाद 15 नवंबर यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म की टिकटों की प्री-सेल्स ने शानदार रफ्तार दिखाई। पहले मॉर्निंग शो शुरू होने से पहले तक फिल्म ने भारत में 11.49 लाख टिकट बेच लिए थे। ये टिकट देशभर के करीब 24,500 शोज के लिए बुक किए गए थे। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 37.10 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद नेट कलेक्शन 31.40 करोड़ रुपए रहा। टिकट की औसत कीमत करीब 326 रुपए बताई गई है। इस शुरुआती आंकड़े ने ही फिल्म को 11वें दिन की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों की सूची में जगह दिला दी।
11वें दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में फिलहाल 'धुरंधर 2' 63 करोड़ रुपए के साथ पहले, 'स्त्री 2' 54 करोड़ के साथ दूसरे और 'जवान' 34.26 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। 'रामायणम्' की 31.40 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग इसे अस्थायी तौर पर चौथे नंबर पर ले आई है। इसके बाद 'धुरंधर' 30.50 करोड़ रुपए के साथ पांचवें स्थान पर है। इस तरह फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग के दम पर 'धुरंधर' के पूरे 11वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना यह है कि 11वें दिन की कमाई का फाइनल आंकड़ा आने के बाद 'रामायणम्' 'जवान', 'स्त्री 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ नं. 1 बन पाती है या नहीं।
दूसरे रविवार की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों की सूची में 'धुरंधर 2' 63 करोड़ रुपए के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद 'धुरंधर' 58 करोड़, 'स्त्री 2' 42.40 करोड़, 'छावा' 40 करोड़ और 'गदर 2' 38.90 करोड़ रुपए के साथ आते हैं। 'जवान' ने 34.26 करोड़ और 'एनिमल' ने 33.53 करोड़ रुपए कमाए थे। 'रामायणम्' की 31.40 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग फिलहाल इस सूची में आठवें स्थान पर है। इसने 'दंगल' के 30.69 करोड़ और 'सैयारा' के 30 करोड़ रुपए के दूसरे रविवार के कलेक्शन को पार कर लिया है।
दूसरे रविवार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड फिलहाल 'धुरंधर 2' के नाम है, जिसने 63 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। 'रामायणम्' के सामने इस आंकड़े तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है। 31.40 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग के बाद इसे रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए करीब 31.61 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्पॉट बुकिंग चाहिए। अब देखना होगा कि रविवार को सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शक फिल्म को इस रिकॉर्ड के कितने करीब ले जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।