
रणबीर कपूर की 'रामायणम् ' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके लिए कई बड़ी फिल्मों को याद किया जाता है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायणम् ' ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 'केजीएफ चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 1,547 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है।
'रामायणम् ' ने 15वें दिन सभी भाषाओं में कुल ₹19.35 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी से ₹14 करोड़, मलयालम से ₹1.75 करोड़, तमिल से ₹1.50 करोड़, कन्नड़ से ₹1.40 करोड़ और तेलुगु से ₹70 लाख की कमाई हुई। इस दिन फिल्म के कुल 21,411 शो चले। अब तक भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹863.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹1,032.15 करोड़ हो चुका है।
'रामायणम् ' ने इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। 'केजीएफ 2' का भारत में नेट कलेक्शन ₹859.70 करोड़ था, जबकि 'रामायणम् ' अब ₹863.75 करोड़ कमा चुकी है। यानी रणबीर की फिल्म ने इस आंकड़े को ₹4.05 करोड़ से पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ 'रामायणम् ' भारत की सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 'रामायणम् ' से आगे अब तीन फिल्में हैं। इस लिस्ट में ₹1,234.10 करोड़ के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' पहले, ₹1,149.30 करोड़ के साथ 'धुरंधर 2: द रिवेंज' दूसरे और ₹1,030.42 करोड़ के साथ 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' तीसरे नंबर पर है। ₹863.75 करोड़ के साथ 'रामायणम् ' चौथे और ₹859.70 करोड़ के साथ 'केजीएफ चैप्टर 2' पांचवें स्थान पर है।
ओवरसीज मार्केट में 'रामायणम् ' ने 15वें दिन ₹5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई ₹515 करोड़ हो गई है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹1,547.15 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं, 15वें दिन फिल्म के करीब 9.28 लाख टिकट बिके। अब तक इसकी कुल टिकट बिक्री 3.48 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।