
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। भारत में 1000 करोड़ और दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है। लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने लगी है। शुक्रवार, 20 नवंबर की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कमज़ोर रहे ही, इस दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई भी कुछ खास नहीं रही। कम टिकट बिक्री और कमाई के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म तीसरे शुक्रवार को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?
कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने तीसरे शुक्रवार यानी 20 नवंबर के लिए बिना ब्लॉक सीट के साथ करीब 4.70 करोड़ रुपए की नेट एडवांस बुकिंग दर्ज की। इसका ग्रॉस एडवांस कलेक्शन लगभग 5.58 करोड़ रुपए हुआ। फिल्म के 16,119 शो के लिए करीब 2.2 लाख टिकट बिके। तीसरे शुक्रवार को टिकटों के दाम कम किए जाने के बावजूद एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को शाम 7 बजे तक लगभग 8.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 872.65 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,042.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
'रामायण' की कमाई में जिस तरह की गिरावट आई है, उसे देखकर साफ़तौर पर कहा जा सकता है कि यह फिल्म रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के तीसरे शुक्रवार के कलेक्शन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने तीसरे शुक्रवार को करीब 23.7 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। यह तीसरे शुक्रवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।