'धुरंधर 2' तो छोड़ो, पहले दिन इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'रामायण', देखें पूरी लिस्ट!

Published : Nov 06, 2026, 07:00 AM IST
Ramayana Part 1 Box Office Day 1 Collection

सार

Ramayana Day 1 Box Office Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन की कमाई में फिल्म 12 फिल्मों से पीछे रह गई। जानिए पूरी लिस्ट।

रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और इसकी एडवांस बुकिंग से भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, पहले दिन भारत में नेट कमाई के मामले में फिल्म कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पीछे रह गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, यह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकी। इतना ही नहीं, पहले दिन की कमाई में इससे आगे कुल 12 फिल्में रहीं।

Ramayana Day 1 Collection: पहले दिन कितनी कमाई कर पाई रणबीर की फिल्म?

सैकनिल्क की लिस्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने पहले दिन भारत में ₹64.85 करोड़ नेट कमाए। इस आंकड़े के साथ फिल्म 13वें स्थान पर रही। यानी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इससे आगे 12 फिल्में मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि करीब ₹1,600 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म से रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन यह 'जवान', 'एनिमल' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्मों के पहले दिन के आंकड़ों को भी पार नहीं कर सकी। फिल्म की कमाई अभी जारी है, इसलिए आगे इसकी स्थिति बदल सकती है।

Pushpa 2 से Dhurandhar 2 तक: पहले दिन की टॉप 5 फिल्में कौन सी हैं?

पहले दिन भारत में सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'पुष्पा 2: द रूल' ₹164.25 करोड़ के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर ₹133 करोड़ के साथ 'RRR' और तीसरे पर ₹121 करोड़ के साथ 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' है। चौथे नंबर पर 'KGF चैप्टर 2' ने ₹116 करोड़ कमाए थे, जबकि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ₹102.55 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है।

वो 12 फ़िल्में, जिनसे पीछे रही रणबीर कपूर की 'रामायण'

रैंक फिल्मपहले दिन का नेट कलेक्शन
1पुष्पा 2: द रूल' (तेलुगु पैन इंडिया)₹164.25 करोड़
2RRR (तेलुगु पैन इंडिया)₹133 करोड़
3बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (तेलुगु पैन इंडिया)₹121 करोड़
4KGF चैप्टर 2 (कन्नड़ पैन इंडिया)₹116 करोड़
5धुरंधर 2: द रिवेंज' (हिंदी पैन इंडिया)₹102.55 करोड़
6टॉक्सिक (कन्नड़ पैन इंडिया)₹101.10 करोड़
7कल्कि 2898 AD' (तेलुगु पैन इंडिया)₹95.30 करोड़
8सालार: पार्ट 1 (तेलुगु पैन इंडिया)₹90.70 करोड़
9आदिपुरुष (हिंदी-तेलुगु पैन इंडिया)₹86.75 करोड़
10देवरा पार्ट 1 (तेलुगु पैन इंडिया)₹82.50 करोड़
11जवान (हिंदी पैन इंडिया)₹75 करोड़
12कुली (तमिल पैन इंडिया) ₹65 करोड़ 

भारत में पहले दिन की कमाई के मामले में 'रामायण' ₹64.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ 13वें नंबर पर है। इसके बाद लिस्ट में 'लियो' ₹64.80 करोड़, 'एनिमल' ₹63.80 करोड़, 'दे कॉल हिम OG' ₹63.75 करोड़, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ₹62 करोड़, 'दृश्यम 3' ₹62 करोड़, 'कांतारा: चैप्टर 1' ₹61.85 करोड़ और '2.0' ₹60.25 करोड़ का आंकड़ा शामिल है।

Ramayana Part 2: आगे क्या है फिल्म की रिलीज की योजना?

'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं। दूसरे भाग को दिवाली 2028 पर रिलीज करने की योजना है। फिलहाल फिल्म के पहले भाग की बॉक्स ऑफिस यात्रा जारी है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर सबकी नजर रहेगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Ravan Look: त्रिशूल, सांप और राक्षस मोटिफ्स, 13 लुक, 130 आभूषण! कैसे गढ़ा गया यश का 'रावण' रूप?
Ramayana: 83 कैमरे, बॉडी पर सेंसर..'रामायण' के सुग्रीव से जानिए शूटिंग की शॉकिंग कहानी