
Ramayana Song Controversy: नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ए.आर. रहमान के संगीत निर्देशन में बने इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। हालांकि, गाने को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना भी की है। कुछ लोगों को इसके संगीत में कव्वाली की झलक नजर आ रही है। इसी वजह से वे सवाल उठा रहे हैं कि हिंदू देवी-देवताओं और परंपराओं पर आधारित फिल्म में इस तरह के संगीत का इस्तेमाल क्यों किया गया है।
गाने की आलोचना मुख्य रूप से इसके म्यूजिक स्टाइल और रामायण के कल्चरल बैकग्राउंड के बीच तालमेल को लेकर है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए ये आरोप और प्रतिक्रियाएं यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं। इसके बावजूद, ‘मंगल रंग’ ने महाकाव्यों पर आधारित फिल्मों में संगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और गीतों के बोलों को लेकर बहस छेड़ दी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। ‘मंगल रंग’ का वीडियो राम-सीता के विवाह और सीता के अयोध्या आगमन के उत्सव को दिखाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।