Ramayana के कौन से सीन सबसे शानदार? 5 स्टार रेटिंग वाले रिव्यू में खुले कई राज

Published : Nov 01, 2026, 12:01 PM IST
Ramayana Movie Review

सार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवम्बर को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यूं किया है। जानिए उनकी नज़र में 'रामायण' फिल्म कैसी है?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज के साथ ही चर्चा में है और अब फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपना रिव्यू साझा किया है। फिल्म देखने के बाद उनका उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने न सिर्फ इसके भव्य विजुअल्स और शानदार एक्शन की तारीफ की, बल्कि कहानी के भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष को भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी तक, तरण आदर्श ने फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट के काम को सराहा है। आखिर उन्हें फिल्म में क्या-क्या खास लगा?

तरण आदर्श ने ‘रामायण’ को कितनी रेटिंग दी?

ट्रेड एनालिस्ट ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को पांच में से पांच स्टार दिए हैं। उन्होंने अपने वन वर्ड रिव्यू में फिल्म को ‘स्पेक्टैकुलर’ यानी शानदार बताया। तरण के मुताबिक, भारतीय स्क्रीन पर उन्होंने इससे पहले इतना भव्य और शानदार अनुभव नहीं देखा। उन्होंने फिल्म के स्केल, विजुअल्स, इमोशंस और आत्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो भारत को गर्व महसूस कराता है।

फिल्म की कहानी और निर्देशन ने कैसा प्रभावित किया?

आदर्श के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी ने भारतीय संस्कृति की महिमा और बुराई पर अच्छाई की जीत को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश किया है। फिल्म की स्क्रीनराइटिंग मजबूत है और इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखती है। उन्होंने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि फिल्म सिर्फ भव्य दृश्यों पर निर्भर नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी है। यही पहलू इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है।

‘रामायण’ के कौन से सीन सबसे बेहतरीन

तरण आदर्श ने फिल्म के कई सीक्वेंस को खास तौर पर यादगार बताया। इनमें ब्रह्मा और रावण के बीच शुरुआती दृश्य, रावण का लंका पर अपना दावा जताना, जंगल में भगवान राम और राक्षसों के बीच लड़ाई, सीता स्वयंवर और दशरथ, कैकेयी व राम से जुड़ा इंटरवल से पहले का भावुक हिस्सा शामिल है। इसके अलावा रावण और उसके जीजा विद्युतजीवा के बीच एक्शन सीक्वेंस, शूर्पणखा प्रसंग और पुष्पक विमान पर रावण-जटायु की लड़ाई को भी उन्होंने प्रभावशाली बताया। उन्होंने इन दृश्यों के बारे में बिना स्पॉइलर दिए अपनी राय साझा की।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की एक्टिंग कैसी लगी?

तरण आदर्श ने रणबीर कपूर के अभिनय को शानदार बताया। उनके मुताबिक, रणबीर ने अपने किरदार को गरिमा, शालीनता और शांत मजबूती के साथ निभाया है। उनकी भावपूर्ण आंखें और स्क्रीन प्रेजेंस किरदार को खास आभा देती हैं। वहीं, साई पल्लवी ने अपने अभिनय में गरिमा और मजबूती दिखाई है। यश की तारीफ करते हुए तरण ने कहा कि उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और तीव्रता उन्हें एक प्रभावशाली प्रतिपक्षी बनाती है। रवि दुबे को भी उन्होंने बेहतरीन बताया और उनके अभिनय में ईमानदारी और सहजता की तारीफ की।

तरण आदर्श ने फिल्म के बाकी कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने रकुल प्रीत के अभिनय को शानदार बताया। सनी देओल की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। अरुण गोविल को उन्होंने किरदार के लिए एकदम सही बताया। इसके अलावा शोभना, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और अजिंक्य देव के काम को भी सराहा। तरण ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केल और तकनीकी गुणवत्ता वाली फिल्म को सपोर्ट किया है।

फिल्म के संगीत और विजुअल इफेक्ट्स की कैसी रही तारीफ?

फिल्म के गाने एआर रहमान ने कंपोज किए हैं, जिन्हें तरण आदर्श ने कहानी के साथ खूबसूरती से जुड़ा हुआ बताया। वहीं, एआर रहमान और हंस जिमर का बैकग्राउंड स्कोर उन्हें शानदार लगा। उनके मुताबिक, संगीत फिल्म के ड्रामा और भावनात्मक असर को और मजबूत बनाता है। विजुअल इफेक्ट्स के लिए उन्होंने ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG को खास श्रेय दिया। तरण के अनुसार, कंपनी ने भारतीय सिनेमा में विजुअल अनुभव का स्तर ऊंचा किया है। फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन और एक्शन भी उन्हें काफी प्रभावशाली लगा।

‘रामायण’ के दूसरे पार्ट का भी है इंतजार

तरण आदर्श ने अपने रिव्यू के अंत में ‘रामायण’ को सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव बताया। उन्होंने दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्साह जताया, जो दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
The Remarried Empress से Good Partner 2 तक, नवंबर में OTT पर आएंगे 11 नए K-Dramas