Ramayana Opening Day Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी रामायण, क्यों खतरे में है 'धुरंधर' का रिकॉर्ड?

Published : Nov 04, 2026, 10:06 PM IST
Ramayana Opening Day Prediction

सार

रणबीर कपूर की रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि यह पहले दिन की कमाई के मामले में धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Ramayana 1st Day Box Office Collection Prediction: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इस मूवी ने 6 शो की तारीखों में एडवांस बुकिंग के जरिए ₹112.89 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा ₹90.82 करोड़ है। पहले दिन यानी गुरुवार 5 नवंबर के लिए सबसे ज़्यादा ₹43.10 करोड़ की कमाई हुई है। इनमें बेंगलुरु ₹5.82 करोड़ के साथ टॉप पर है।

Ramayana First Day Prediction: पहले दिन 180-200 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

तमाम ट्रेड एनालिस्ट और एक्सपर्ट्स फिल्म को लेकर उम्मीद जता रहे हैं कि यह रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 180 से 200 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। दिवाली की छुट्टियों के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। रामायण को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा फिल्म प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।

क्या ‘धुरंधर 2’ की कमाई को पीछे छोड़ पाएगी रामायण?

मिडिल-ईस्ट में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर बैन लगाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बाजार में 'रामायण' को इसका फायदा मिल सकता है। फिल्म वहां अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। वैसे, धुरंधर 2 ने पहले दिन (सभी भाषाओं को मिलाकर) 21,633 शोज से ₹102.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का पहले दिन ग्रॉस कलेक्शन ₹123 करोड़ था।

रामायण को मिला 'U' सर्टिफिकेट

  • पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स के 'एकेडमी थिएटर' में 'रामायण' का प्रीमियर आयोजित किया गया था। तीन घंटे 15 मिनट से ज्यादा लंबी इस फिल्म को 'U' सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि इसे हर उम्र के दर्शक देख सकते हैं।
  • इसके मुकाबले 'धुरंधर' को 'A' सर्टिफिकेट दिया गया था, जिसके तहत फिल्म केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए थी।
  • इस लिहाज से भी 'रामायण' को दर्शकों के बड़े वर्ग तक पहुंचने का फायदा मिल सकता है।

4000 करोड़ रुपये का बजट, दो भागों में बनेगी रामायण

  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। दोनों भागों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।
  • फिल्म का दूसरा भाग अगली दिवाली पर रिलीज हो सकता है। 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
  • रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। वहीं, 'केजीएफ' स्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।
  • रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और 'पंचायत' फेम फैसल मलिक कुंभकर्ण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Advance Booking Day 1: रामायण का धमाल! एडवांस बुकिंग से कमाए 110 Cr, पहले दिन बिके 11 Lac टिकट
Ramayana X Review: किसी ने बताया मास्टरपीस तो कोई बोला 4000 करोड़ कहां लगे?