Ramayana Advance Booking Day 1: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी 'रामायण', कर पाई बस इतनी कमाई

Published : Nov 05, 2026, 11:39 AM IST
Ramayana Part 1 Day 1 Advance Booking

सार

Ramayana Part 1 Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। एडवांस बुकिंग में 'जवान' को पछाड़कर फिल्म ने इतिहास रच दिया।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म को देशभर में जबरदस्त शो काउंट मिला है और रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री ने भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसने शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग का आंकड़ा छू लिया है। अब निगाहें इसके पहले दिन के कलेक्शन पर हैं, जहां एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले दिन कितने करोड़ की हुई 'रामायण' की प्री-सेल्स?

Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 42.96 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। ब्लॉक सीटों को हटाकर फिल्म के करीब 12.14 लाख टिकट बिके। नेट कलेक्शन के लिहाज से यह रकम 36.41 करोड़ रुपए बताई गई है। रिलीज से पहले ही मिली इस प्रतिक्रिया ने फिल्म को साल की बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की दौड़ में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Ramayana Part 1 में सनी देओल की एंट्री कैसी? चंद सेकंड की झलक दिखाकर छा गए

'रामायण' को कितने शोज मिले?

फिल्म को भारत में पहले दिन कुल 26,615 शोज मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा शो काउंट है। भारतीय फिल्मों की बात करें तो इस मामले में यह दूसरे स्थान पर बताई गई है। इससे आगे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' है, जिसे ओपनिंग डे पर 32,140 शोज मिले थे। इतने बड़े शो काउंट से 'रामायण' को शानदार शुरुआत का मौका मिला है।

Ramayana vs Jawan: एडवांस बुकिंग में किसे छोड़ा पीछे?

42.96 करोड़ रुपए की प्री-सेल्स के साथ 'रामायण' ने शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। 'जवान' की पहले दिन की ग्रॉस एडवांस बुकिंग 40.75 करोड़ रुपए थी। आंकड़ों के मुताबिक, बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग डे प्री-सेल्स में 'रामायण' अब दूसरे नंबर पर है। ये हैं 5 सबसे बड़ी डे 1 एडवांस बुकिंग वाली फ़िल्में…

रैंकफिल्मपहले दिन की एडवांस बुकिंग
1धुरंधर 253 करोड़ रुपए
2रामायण पार्ट 142.96 करोड़ रुपए
3जवान40.75 करोड़ रुपए
4एनिमल33.97 करोड़ रुपए
5पठान32.01 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Ramayana Movie Review: राम बनकर छाए रणबीर या रावण बने यश ने मारी बाजी? कैसी है 3 घंटे की 'रामायण'?

कितनी बड़ी ओपनिंग ले सकती है 'रामायण'?

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 'रामायण' भारत में पहले दिन 91 से 101 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर सकती है। इसमें हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी 68 से 74 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इस मामले में 'धुरंधर 2' 145 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के साथ सबसे आगे बताई गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायण' में रणबीर कपूर को देखकर आलिया भट्ट का ऐसा था रिएक्शन? वायरल PHOTO
Ramayana Part 1 में कैसे हुई सनी देओल की एंट्री? चंद सेकंड की झलक दिखाकर छा गए