
नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' सुर्खियों में है। इस बार वजह ट्रेलर का ऑनलाइन लीक होना है। आधिकारिक डिजिटल रिलीज से पहले नई दिल्ली में आयोजित विशेष 'प्रथम संकल्प' कार्यक्रम के दौरान दिखाए गए एक्सक्लूसिव ट्रेलर का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी ने कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया। घटना सामने आने के बाद निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म की कानूनी टीम तुरंत हरकत में आ गई है और लीक क्लिप हटाने के साथ-साथ इसके स्रोत का पता लगाने में जुट गई है।
'रामायण: पार्ट 1' का एक्सक्लूसिव ट्रेलर केवल नई दिल्ली में आयोजित 'प्रथम संकल्प' कार्यक्रम में मौजूद आमंत्रित मेहमानों को दिखाया गया था। लेकिन स्क्रीनिंग खत्म होने के कुछ ही समय बाद करीब 1 मिनट 28 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह क्लिप किसी दर्शक ने कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की थी।
यह भी पढ़ें : Ramayana Trailer First Review: कैसा है 'रामायण' का ट्रेलर? पहले रिव्यू में किसकी हुई तारीफ़
सामने आई जानकारी के अनुसार वायरल क्लिप में भगवान श्रीराम की एंट्री का सीन और वह अहम पल दिखाई देने का दावा किया गया है, जब वे कैकेयी को दिए गए अपने पिता के वचन का सम्मान करने का निर्णय लेते हैं। हालांकि मेकर्स ने इस लीक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और दर्शकों से ऐसे अनधिकृत वीडियो से दूर रहने की अपील की है।
घटना के बाद निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और उनकी कानूनी टीम ने तुरंत एंटी-पायरेसी एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। अनधिकृत वीडियो हटाने और इसे अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्रवाई शनिवार रात से लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, एंटी-पायरेसी टीम ने रविवार सुबह तक लीक वीडियो को रेडिट से हटाने में सफलता हासिल कर ली। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से सभी क्लिप हटाना अब भी चुनौती बना हुआ है और टीम लगातार इस पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : 4000 करोड़ की 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के दिग्गज एक्टर
फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मेकर्स ने फैंस से अपील की है कि वे लीक हुए वीडियो देखने या साझा करने से बचें और फिल्म के विजुअल्स का अनुभव उसी रूप में करें, जैसा टीम ने बड़े पर्दे और आधिकारिक रिलीज के लिए तैयार किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।