
डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर रिवील हो गया है। गुरुवार को रिलीज हुआ फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग बार-बार इसे देख रहे हैं। रणबीर कपूर का राम का लुक लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, मूवी में दिखाएं गए कुछ VFX सीन्स देखकर लोगों का माथा ठनक गया। कईयों ने टीजर को ट्रोल किया और इसमें दिखाई गलतियां और खामियां भी बताई। बता दें कि 4000 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्टअवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। आखिरकार मेकर्स ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर इसे लॉन्च किया। बीते दिनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इसकी हल्की सी झलक दिखाई गई थी। अब इसे गुरुवार को सबके लिए रिवील किया गया। इस टीजर को 4 घंटे के अंदर 39 लाख से ज्यादा बार देखा गया, इससे इस फिल्म की हाइप का पता चलता है। कहा जा रहा है कि रामायण फिल्म में हाई क्वालिटी का VFX का यूज किया गया है, जो इसे शानदार बनाता है। ऐसे में जानते हैं कि इसका टीजर देखने के बाद लोगों ने एक्स (ट्विटर) पर कैसे रिव्यू दिए हैं।
ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser में हनुमान की नो एंट्री, आखिर क्यों नहीं दिखे सनी देओल?
रामायण के टीजर की एक तरफ जहां जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी और कुछ लोगों को इसमें दिखाए गए कुछ सीन्स फैक और एआई बेस्ड लगे। रेडियोएक्टिव नाम के हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ऐसा लगता है कि इतने बड़े बजट की फिल्म में कहीं-कहीं एआई का यूज किया गया है। विजुअल इफेक्ट्स कुछ हद तक बनावटी लग रहे हैं। मुझे गहराई की उम्मीद थी, लेकिन ये औसत दर्जे के रेंडर हैं। हमें 2026 के लेवल की उत्कृष्टता चाहिए, सिर्फ पिक्सेल नहीं। गौरव चौबे नाम के यूजर ने लिखा- मैं रामायण के नए टीजर को बहुत पसंद करना चाहता था, लेकिन मुझे इसके विज़ुअल्स से परेशानी हो रही है। क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या VFX थोड़ा गड़बड़ है? कुछ पलों में ये किसी हाई-बजट फिल्म की बजाए किसी AI प्रॉम्प्ट की तरह लग रहा है। #रामायण। शुभम सकुजा नाम के यूजर ने लिखा- #रामायण की पहली झलक देखकर मैं निराश हूं। विज़ुअल इफेक्ट्स अधूरे से लगते हैं, राक्षस भद्दे और बनावटी दिख रहे हैं, जैसे गेम ऑफ थ्रोन्स के हों और भारी बजट के बावजूद कृत्रिम प्रभाव साफ नजर आते हैं। झरने, जंगल और प्राकृतिक दृश्यों में बारीकियों की कमी है, जिससे वे सपाट और बेजान लगते हैं, मानो किसी प्लेस्टेशन गेम का क्लिप हो। अयोध्या, जिसे भव्य और जीवंत दिखना चाहिए, वो भी फीकी और बनावटी लगती है। रणबीर कपूर के कुछ अच्छे सीन्स हैं और कुछ नकली भी हैं। मुझे उम्मीद है कि लॉन्च से पहले इसमें सुधार होगा, लेकिन फिलहाल ये आदिपुरुष का एआई जनरेटेड वर्जन जैसा लगता है।
रामायण के टीजर को देखकर डॉ. बधाकिस्त नाम के यूजर ने लिखा- #रामायण टीजर अच्छा है। सीन्स सुंदर हैं, रणबीर का अभिनय शानदार है, संगीत ठीक-ठाक है, लेकिन 4000 करोड़ का बजट अभी भी नजर नहीं आता और टीजर में कोई भी रोमांचक सीन नहीं दिखाए गए हैं जो दर्शकों में उत्सुकता जगाते हैं... क्या ये आदिपुरुष ऐसा है, #रामायण। एनिर मिकाशा नाम की यूजर ने लिखा- सब कुछ बढ़िया लग रहा है। रणबीर ठीक हैं। सभी VFX अच्छे हैं, लेकिन पहले बर्फ वाला सीन.. वो क्या था! मुझे एआर रहमान का रोना पसंद नहीं आया, समझ नहीं आ रहा कि वो वहां क्या कर रहे हैं! उम्मीद है कि वो कुछ गलत न कर दें। बाकी सब बढ़िया है, #रामायण। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी रामायण के टीजर में कमियां निकाली।
फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं और इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसे लेखक श्रीधर राघवन द्वारा रूपांतरित किया गया। फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान का संगीत है। इसका प्रोडक्शन डिजाइन रवि बंसल और रैमसे एवरी द्वारा किया गया है। मूवी को 2 पार्ट में बनाया गया है। पहला पार्ट 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में अरुण गोविल, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, शोभना, मोहित रैना भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और अंग्रेजी सहित 50 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।