Ramayana के वो 7 किरदार जिन्हें आप ट्रेलर में नोटिस नहीं कर पाए, जानें कौन क्या बना

Published : Aug 01, 2026, 08:35 AM IST
Ramayana movie hidden characters

सार

नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर में कई किरदारों की पहली झलक मिली। हालांकि, कई किरदार बस कुछ सेकेंड के लिए ही दिखें। आइए जानते हैं कौन-सा एक्टर किस किरदार को निभा रहा है।

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड मूवी 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हो चुका है। चार मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया और सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। ट्रेलर में फिल्म के कई अहम किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है। कुछ कलाकार आसानी से पहचाने जा रहे हैं, जबकि कुछ को भारी मेकअप और प्रोस्थेटिक्स की वजह से पहचानना मुश्किल है। आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन-सा अभिनेता किस भूमिका में नजर आने वाला है।

शीबा चड्ढा-मंथरा

एक्ट्रेस शीबा चड्ढा फिल्म में मंथरा की भूमिका निभा रही हैं। मंथरा कैकेयी के साथ अयोध्या आई थीं। मंथरा ने ही कैकेयी को राम को वनवास भेजने और भरत को राजा बनाने के लिए उकसाया था। ट्रेलर में शीबा चड्ढा की एक छोटी झलक लारा दत्ता (कैकेयी) के साथ दिखाई गई है।

फैसल मलिक- कुंभकर्ण

'पंचायत' वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता फैसल मलिक फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका लुक बेहद अलग दिखाई देता है। इस किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रोस्थेटिक्स और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उन्हें पहचानना आसान नहीं है।

सौरभ सचदेवा-मारीच

अभिनेता सौरभ सचदेवा फिल्म में मारीच के रोल में नजर आएंगे। मारीच ने सुनहरे हिरण का रूप धारण किया था। इसी छल की वजह से भगवान राम और लक्ष्मण कुटिया से दूर गए और रावण को सीता का अपहरण करने का मौका मिला था।

लारा दत्ता-कैकेयी

फिल्म रामायणम् में कैकेयी का किरदार लारा दत्ता ने निभाया है। कैकेई राजा दशरथ की दूसरी पत्नी और भरत की मां थीं। कैकेयी ने दशरथ के पास धरोहर के रूप में रखे अपने दो वरदानों में से एक राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत के लिए राजगद्दी मांगी थी।

आदिनाथ कोठारे-भरत

अभिनेता आदिनाथ एम. कोठारे फिल्म में भरत की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उन्हें भगवान राम के चरण स्पर्श करते और उनके वनवास के दौरान सिंहासन पर राम की खड़ाऊं रखते हुए दिखाया गया है। हालांकि, उनका चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिख पाया।

रकुल प्रीत सिंह-शूर्पणखा

फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाया है। शूर्पणखा राम-लक्ष्मण पर मोहित होकर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखती है। इस पर दोनों उसका प्रस्ताव ठुकरा देते हैं। बाद में लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं, जिसका बदला लेने के लिए रावण सीता का अपहरण करता है।

विवेक ओबेरॉय-विद्युज्जिह्व

रामायण में विवेक ओबेरॉय भी हैं। उन्होंने शूर्पणखा के पति विद्युज्जिह्व का किरदार निभाया है।

चेतन हंसराज का किरदार अब भी रहस्य

अभिनेता चेतन हंसराज भी ट्रेलर में दिखाई देते हैं, लेकिन उनके किरदार का खुलासा अभी नहीं किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है और भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर भी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमिताभ बच्चन का वो दोस्त, जिसने उनकी सलामती के लिए चीर दिया था अपना सीना!
सलमान, अरबाज या सोहेल? छोटे भाई ने खत्म कर दी खान ब्रदर्स को लेकर सबसे बड़ी कन्फ्यूजन