
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म के भव्य विजुअल्स, स्टारकास्ट और किरदारों के लुक्स को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। खासकर सूर्पणखा के रूप में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह की पहली झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। इसी बीच एक फैन ने रकुल के नाम खुला पत्र लिखकर पूछा कि आखिर उन्होंने इतना विवादित और गलत समझे जाने वाला किरदार क्यों चुना। अब एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि सूर्पणखा का किरदार निभाने के पीछे उनकी सबसे बड़ी वजह क्या थी।
रकुल प्रीत सिंह ने एक फैन के ओपन लेटर को अपने X अकाउंट पर दोबारा साझा करते हुए भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "इस खूबसूरत पत्र के लिए आपका धन्यवाद। सूर्पणखा का किरदार स्वीकार करने की सबसे बड़ी वजह वही थी, जिसका आपने जिक्र किया है—उसके व्यक्तित्व की जटिलता। इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना से याद करता है, जबकि उसकी कहानी इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। एक कलाकार के तौर पर ऐसे किरदार, जो लोगों की सोच को चुनौती दें, सबसे ज्यादा रोमांचक होते हैं। मुझे उम्मीद है कि जब 'रामायणम्' रिलीज होगी, तब दर्शक उसे खुले मन से समझने की कोशिश करेंगे।"
यह भी पढ़ें : 'रामायण' में सूर्पणखा बनकर छा गईं ये 7 एक्ट्रेस, किसी ने डराया तो किसी ने जीता दिल
Thank you for this beautiful letter. ❤️
What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned - her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd— Rakul Singh (@Rakulpreet) August 3, 2026
एक फैन ने रकुल प्रीत सिंह को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूछा कि उन्होंने सूर्पणखा जैसे "गलत समझे जाने वाले" किरदार को निभाने का फैसला क्यों किया। फैन का मानना था कि इस किरदार के कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यही पत्र रकुल का ध्यान खींचने में सफल रहा और उन्होंने इसका जवाब भी दिया।
यह भी पढ़ें : इकलौता एक्टर, जो 38 साल में कर चुका भगवान राम के परिवार के तीन सदस्यों का रोल
वाल्मीकि रामायण के अनुसार सूर्पणखा, रावण की बहन थी। कथा में वही वह पात्र है जिसकी वजह से आगे की पूरी कहानी नया मोड़ लेती है। सूर्पणखा भगवान राम से प्रेम का प्रस्ताव रखती है, लेकिन श्रीराम और लक्ष्मण दोनों उसे अस्वीकार कर देते हैं। इसके बाद वह माता सीता पर हमला करने का प्रयास करती है, जिसके परिणामस्वरूप लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इसी घटना के बाद रावण और श्रीराम के बीच संघर्ष की भूमिका तैयार होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।