Karwa Chauth 2026 पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना रिलीज!

Published : Oct 29, 2026, 02:31 PM IST
Ramayana New Song Judi Jodi

सार

Ramayana New Song: करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ के गाने ‘जुड़ी जोड़ी’ से राम-सिया के पवित्र प्रेम की झलक मिली है। ए.आर. रहमान और कुमार विश्वास की जोड़ी ने इसे खास बनाया।

करवा चौथ के मौके पर ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज हो गया है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के पवित्र रिश्ते की झलक दिखाई गई है। ए.आर. रहमान के संगीत और डॉ. कुमार विश्वास के बोलों से सजा यह गीत प्यार, भरोसे और जीवनभर साथ निभाने के वादे को सामने लाता है। श्रेया घोषाल की आवाज में सजे हिंदी वर्जन के अलावा यह गाना चार अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।

‘जुड़ी जोड़ी’ गाने में क्या है खास?

‘जुड़ी जोड़ी’ राम और सीता के विवाह के खूबसूरत पलों पर आधारित है। गाना उनके रिश्ते में मौजूद अपनापन, श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है। करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और साथ का प्रतीक है, इसलिए इस मौके पर गाने की रिलीज को खास बनाया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “इस करवा चौथ पर ऐसे प्यार का जश्न मनाएं, जो हमेशा बना रहे और ऐसे रिश्ते का, जो दिव्य हो। ‘जुड़ी जोड़ी’ गाना अब रिलीज हो गया है।”

‘रामायणम्’ के गाने को किन सिंगर्स ने दी आवाज?

ए.आर. रहमान ने गाने का संगीत तैयार किया है, जबकि डॉ. कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं। हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने गाया है। तमिल में हीर, तेलुगु में सिरीषा भगवतुला, मलयालम में अमृता सुरेश और कन्नड़ में पूजा वैद्यनाथ ने आवाज दी है। पांचों भाषाओं के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि तमिल वर्जन में कार्तिक नेथा, तेलुगु में राकेंदु मौली, मलयालम में विनायक शशिकुमार और कन्नड़ में कार्तिक सरगुर ने भी योगदान दिया है।

‘रामायणम्’ में कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने इसे डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी और इसे आईमैक्स में भी दिखाया जाएगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘रामायण’ की सीता साई पल्लवी की फीस कितनी? जानें नेटवर्थ, घर और कारों की डिटेल
Karva Chauth Hit Song: करवा चौथ का रोमांस बढ़ा देते हैं ये बॉलीवुड गाने, चांद के इंतजार से पति के प्यार तक सब कुछ है खास