167 मिनट की धुरंधर कॉमेडी फिल्म, जिसके बने 9 रीमेक, 6 बार तो बॉलीवुड ने ही की नक़ल!

Published : Mar 10, 2026, 07:30 AM ISTUpdated : Mar 10, 2026, 09:20 AM IST

1964 में एक ऐसी फिल्म है, जिसकी सफलता ने नया इतिहास रचा। इस फिल्म के आने के बाद इसकी रीमेक फिल्मों की झड़ी लग गई। बीते 62 साल में इस फिल्म के कई रीमेक आ चुके हैं। डालिए इस फिल्म और इसके 9 रीमेक्स पर एक नज़र...

PREV
16
कौन-सी है वो फिल्म, जिसके रीमेक्स की लगी झड़ी

हम बात कर रहे हैं तेलुगु फिल्म Ramudu Bheemudu की, जो 1964 में रिलीज हुई थी। तापी चाणक्य ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में एनटी रामाराव ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में उनके साथ जमुना और एल. विजयलक्ष्मी भी मुख्य भूमिका थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब नज़र डालिए 167 मिनट लंबी Ramudu Bheemudu के 9 रीमेक्स पर…

26
1. Ram Aur Shyam (1967)

दिलीप कुमार की यह क्लासिक फिल्म तेलुगु फिल्म Ramudu Bheemudu का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में दिलीप कुमार ने दो भाइयों राम और श्याम का डबल रोल निभाया था। फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई और 1967 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।

यह भी पढ़ें : 160 मिनट की वो फिल्म, जो अमिताभ बच्चन ने छोड़ी, अनिल कपूर ने लपकी और बन गई ब्लॉकबस्टर!

2. Seeta Aur Geeta (1972)

हेमा मालिनी की यह सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म भी उसी डबल रोल फॉर्मूले से प्रेरित थी। इसमें सीता और गीता नाम की जुड़वां बहनों की कहानी दिखाई गई है, जिनका स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। यह फिल्म भी बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई।

36
3. Ganga Manga (1973)

यह तेलुगु फिल्म ‘सीता और गीता’ की रीमेक मानी जाती है। फिल्म में वाणीश्री ने डबल रोल निभाया था और कहानी दो बहनों के जीवन और परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 'सीता और गीता' खुद Ramudu Bheemudu से प्रेरित थी।

4. Vani Rani (1974)

तमिल भाषा की यह फिल्म भी 'सीता और गीता' के कॉन्सेप्ट से प्रेरित थी। इसमें भी डबल रोल और पहचान बदलने की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में वाणीश्री ने लीड रोल निभाया था।

46
5. Ajayanum Vijayanum (1976)

यह मलयालम फिल्म Ramudu Bheemudu की रीमेक थी। इस फिल्म में प्रेम नजीर ने दो अलग-अलग किरदार निभाए थे और कहानी जुड़वां भाइयों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

6. ChaalBaaz (1989)

श्रीदेवी की इस फिल्म में भी डबल रोल की कहानी दिखाई गई। इसमें एक किरदार शांत और दब्बू होता है, जबकि दूसरा बेहद निडर और बिंदास। फिल्म की कहानी 'सीता और गीता' से प्रेरित थी, जो खुद Ramudu Bheemudu से इंस्पायर्ड थी।

56
7. Kishen Kanhaiya (1990)

अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म में भी दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जो बचपन में बिछड़ जाते हैं और बड़े होकर उनकी जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर चलती है। यह फिल्म 'राम और श्याम' की रीमेक थी, जो खुद Ramudu Bheemudu की रीमेक थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Box Office: प्रभास का रिकॉर्ड टूटना तय! 'धुरंधर 2' पहले दिन करेगी इतनी कमाई?

8. Judwaa (1997)

सलमान खान की यह बॉलीवुड फिल्म भी Ramudu Bheemudu के डबल रोल वाले फॉर्मूले पर आधारित मानी जाती है। इसमें भी दो जुड़वां भाइयों की अलग-अलग परवरिश और बाद में उनकी मुलाकात की कहानी दिखाई गई है।

66
9. जुड़वां 2 (2017)

इस बॉलीवुड फिल्म में वरुण धवन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सलमान खान स्टारर 'जुड़वां' की सीक्वल कम रीमेक थी, जो खुद भी Ramudu Bheemudu से प्रेरित थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories