
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर बड़ी तेजी से फ्यूचर प्लानिंग कर रहे हैं। वो एक के बाद एक जमीन में निवेश कर रहे हैं। अयोध्या के बाद 'एनिमल' के इस हीरो ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में 25.7 एकड़ जमीन खरीदी है। एक्टर ने इतनी जमीन खरीदने के लिए एक बड़ी रकम चुकाई है। आइए बताते हैं, एक्टर ने कितना निवेश जमीन पर किया है।
'ब्रह्मास्त्र' के इस हीरो ने पुणे जिले के मुलशी तालुका में करीब 25.7 एकड़ जमीन खरीदी है। इस डील की कुल कीमत 16.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह जमीन चार अलग-अलग प्लॉट्स में फैली हुई है। बता दें कि मुलशी इलाका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, फार्महाउस और लग्जरी डेवलपमेंट्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि रणबीर का यह निवेश भविष्य की योजना और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
वहीं, अयोध्या में 'रामायण' मूवी के राम ने 2,134 वर्ग फुट (sq. ft.) का एक प्रीमियम रेसिडेंशियल प्लॉट खरीदा है। जिसकी कीमत ₹3.31 करोड़ बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्लॉट सरयू नदी के तट पर स्थित है। यह 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) के 'द सरयू' (The Sarayu) नामक 75 एकड़ के लग्जरी प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ-शनाया कपूर की पर्दे पर दिखेगी जोड़ी, पहली बार एक्शन हीरो का दिखेगा जॉम्बी-कॉमेडी अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी पाइपलाइन में है।
और पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।