Ranbir Kapoor Hit-Flop Movies: रणबीर कपूर की पहली फिल्म रही डिजास्टर, इस मूवी से चमकी किस्मत

Published : Apr 01, 2026, 10:31 PM IST

Ranbir Kapoor Movies: रणबीर कपूर का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उनकी पहली फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसके बाद एक फिल्म ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी। आज रणबीर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। 

PREV
16

रणबीर कपूर की मूवी 'रामायण' का टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है। धार्मिक पृष्ठभूमि पर बनी इस मूवी में राम का किरदार निभाते हुए उनके फैंस देखने को बेताब है। हालांकि यह मूवी हिट साबित होती है, या फ्लॉप इसका राज अभी गर्त में छुपा है। लेकिन एक्टर ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं।रोमांटिक रोल से लेकर इंटेंस किरदार तक, उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी 20 फिल्मों में से कितनी हिट रहीं और कितनी फ्लॉप? आइए जानते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

26

रणबीर कपूर की 20 फिल्मों का परफॉर्मेंस

रणबीर कपूर के करियर में हिट, एवरेज और फ्लॉप फिल्मों का मिश्रण देखने को मिलता है। सुपर हिट फिल्मों की बात करें तो-

  • एनिमल
  • ब्रहास्त्र पार्ट वन-शिवा
  • संजू
  • ये जवानी है दीवानी
  • रॉकस्टार
  • बर्फी

इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 से 900+ करोड़ तक की कमाई की और रणबीर को सुपरस्टार बनाया।

36

रणबीर कपूर की सेमी हिट मूवी

एवरेज/सेमी-हिट फिल्में की बात करें तो 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'वेकअप सिड' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दोनों ही मूवी साल 2009 में रिलीज हुई। इसके अलावा रणबीर कपूरकी रॉकेट सिंह ,रॉकेट सिंह,राजनीति,अंजना अंजानी,बेशरम, रॉय, तमाशा, ऐ दिल है मुश्किल भी बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाई। हालांकि राजनीति मूवी के काफी चर्चे हुए।

46

रणबीर कपूर की फ्लॉप मूवी नेम

फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों की बात करें तो सांवरिया, बॉम्बे वेलवेट, जग्गा जासूस और शमेशरा रहा। इन फिल्मों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाया।

56

सुपर हिट मूवी रणबीर कपूर की

ब्रह्मास्त्र - भाग एक: शिव और एनिमल मूवी ने तो रणबीर कपूर को एक अलग पहचान दीं। फिल्म ब्लॉकबस्टर हुआ। तू झूठी मैं मक्कार मूवी भी हिट की लिस्ट में शामिल हुई। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी की बात करें तो एनिमल ने 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। ब्रह्मास्त्र ने 425 करोड़ और  संजू ने 300 से ज्यादा कारोबार किया।  वहीं लंबे समय तक चलने वाली मूवी ये जवानी है दीवानी बनी। रणबीर कपूर की कुल कमाई (ग्रॉस) मिलाकर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

Ramayana: राम बनकर पर्दे पर दिखेंगे Ranbir Kapoor, इतने करोड़ के मालिक हैं 'भगवान'

66

‘Animal’ के बाद बदली तस्वीर

Animal की सफलता के बाद रणबीर कपूर का स्टारडम और भी बढ़ गया है। इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का नया किंग बना दिया है। लोग एनिमल के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें: Dhurandhar 2: तीसरी सबसे कमाई वाली फिल्म बनने से अब कितनी दूर 'धुरंधर 2', 13 दिन में लगाई पैसों की झड़ी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories