RK Studios को फिर खड़ा करेंगे Ranbir Kapoor, ढाई लाख वर्ग फुट में बनेगा AI स्टूडियो

Published : Feb 21, 2026, 09:54 PM ISTUpdated : Feb 21, 2026, 10:02 PM IST

Ranbir Kapoor ने R.K. Studio को पुनर्जीवित करने हेतु अंधेरी ईस्ट में 20 साल के लिए पांच फ्लोर लीज़ पर लीं। इससमें वर्चुअल प्रोडक्शन, VFX, AI सर्वर और म्यूजिक स्टूडियो जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।  

PREV
16

कपूर परिवार मुंबई में राज कपूर के आरके स्टूडियो को पुनर्जीवित (revive ) कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने अंधेरी पूर्व में एक कॉर्मिशियल परिसर में 20 सालों के लिए पांच मंजिलें लीज पर ली हैं। कपूर फैमिली अत्याधुनिक सुविधाओं (state-of-the-art facilities ) से लैस स्टूडियो बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

26

रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के बेहद फेमस आर.के. स्टूडियो को फिर से शुरु करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मुंबई के चेंबूर स्थित यह ज़मीन 2019 में एक आवासीय परिसर के लिए अधिग्रहित (acquired ) की गई थी, लेकिन एक्टर ने इसे नए सिरे से शुरू करने की योजना बनाई है। 

36

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' स्टार ने मुंबई के अंधेरी पूर्व में स्थित कनकिया वॉल स्ट्रीट कमर्शियल बिल्डिंग की पांच फ्लोर 20 वर्षों के लिए लीज़ पर ली हैं ताकि वे अपने फैमिली मेंबर के साथ नए आर.के. स्टूडियो की नींव रख सकें। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह संपत्ति 250,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। रणबीर के अलावा, इस संपत्ति में उनकी मां नीतू कपूर, चाचा रणधीर कपूर और उनकी चचेरी बहनें करिश्मा कपूर और निताशा नंदा के ऑफिस भी होंगे।

46

रणबीर कपूर ने आर.के. स्टूडियो के लिए पांच मंजिलें लीज़ पर लीं

ईटाइम्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट का हवाला दिया है जिसमें बताया गया है कि हरएक मंजिल आधुनिक तकनीकों से लैस होगी जो फिल्म प्रोडक्शन में सहायक होंगी। मॉडर्न स्टूडियो में मेकअप रूम, स्क्रीनिंग थिएटर और एक मंदिर भी होगा। रणबीर और करिश्मा स्टूडियो की जिम्मेदारी संभालेंगे।

56

नए आर.के. स्टूडियो में सुविधाएं

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑफिस की पहली फ्लोर पर वर्चुअल प्रोडक्शन की सुविधा होगी, जिसमें 15,000 वर्ग फुट में फैला एक प्रायमरी एलईडी वॉल्यूम साउंडस्टेज होगा, जिसमें 1.5 मिमी पिक्सेल-पिच वाले एलईडी पैनल 270° घुमावदार कॉन्फ़िगरेशन में 60 एफपीएस पर रीयल-टाइम रे-ट्रेस्ड वातावरण के लिए लगे होंगे, और चार माध्यमिक वर्चुअल प्रोडक्शन साउंडस्टेज होंगे जो हाई-स्पीड नेटवर्किंग के माध्यम से एआई सर्वर फ़ार्म से जुड़े होंगे।

66

दूसरी मंजिल विजुअल इफेक्ट्स और पारिवारिक कार्यालयों के लिए है, साथ ही इसमें 800 नोड वाला एआई-एक्सेलरेटेड सर्वर फार्म भी है। अगली मंजिल संगीत और संपादन के लिए समर्पित होगी, जिसमें 12 संगीत रिकॉर्डिंग स्टूडियो, 25 डिजिटल एडिटिंग बे, 8 डबिंग सूट और पारिवारिक समारोहों के लिए एक सेंट्रल मिनी मंदिर होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories