डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण की रिलीज का बेताबी से इंतजार हो रहा है। इसी फिल्म का टीजर गुरुवार को रिवील किया गया है। लोग इसे देखने एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मूवी इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण काफी समय से चर्चा में बनी हुई। आपको बता दें कि दो पार्ट में बनी इस फिल्म में करीब 18 स्टार्स नजर आएंगे। ये स्टार्स स्क्रीन पर कौन से किरदार निभाते दिखेंगे, आइए जानते हैं...
27
फिल्म रामायण के राम और सीता
फिल्म रामायण ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के किरदार के नजर आएंगे। फिल्म की कास्टिंग के बाद ये जानकारी रिवील हो गई थी। वहीं, साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण का रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म रामायण में टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, सनी देओल मूवी में हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे।
47
कौन है फिल्म रामायण की कौशल्या
फिल्म रामायण में एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन कौशल्या का रोल प्ले करेंगी। वहीं, लारा दत्ता कैकई के किरदार में नजर आएंगी। शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में दिखाई देंगी।
57
फिल्म रामायण में जटायु कौन
बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म रामायण जटायु का किरदार निभाएंगे। वहीं, आदिनाथ कोठारे इसमें भरत का किरदार निभा रहे हैं। मोहित रैना भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।
67
कौन निभाएगा शूर्पणखा का रोल
फिल्म रामायण रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। मूवी में काजल अग्रवाल रानी मंदोदरी का रोल कर रही है। सोनिया बलानी उर्मिला के किरदार में दिखाई देंगी।
77
कौन बना है भगवान इंद्र
फिल्म रामायण में कुणाल कपूर भगवान इंद्र का रोल करेंगे। वहीं, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के किरदार में दिखाई देंगे। अजिंक्य देव विश्वामित्र और सुहैल नैय्यर सुग्रीव के रोल में दिखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।