
Ranbir Kapoor as Lord Ram: दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को डायरेक्टर नितेश तिवारी की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 'भगवान राम' के रोल में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी 'माता सीता' और साउथ सुपरस्टार यश 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर कपूर को 'राम' के लुक में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान से रणबीर पहले एक्टर नहीं हैं, जो पर्दे पर 'मर्यादा पुरुषोत्तम राम' बनने जा रहे हैं। कपूर फैमिली का 'रामायण' से 93 साल पुराना नाता है। आइए जानते हैं रणबीर कपूर से पहले कपूर खानदान के कौन से दो दिग्गज ये किरदान निभा चुके हैं...
आज से करीब 9 दशक पहले, जब कपूर खानदान बॉलीवुड पर राज करने की शुरुआत कर रहा था, तब रणबीर कपूर के परदादा (Great-grandfather) यानी लेजेंडरी एक्टर पृथ्वीराज कपूर ने भी पर्दे पर 'प्रभु राम' का रोल किया था। साल 1933 में देबाकी बोस के डायरेक्शन में एक फिल्म आई थी, 'सीता' (Seeta)। इस फिल्म में करीब 28 साल के जवान पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का लीड रोल किया था। उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस दुर्गा खोटे ने सीता माता का किरदार निभाया था। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए इतनी बड़ी हिट थी कि इसे 1934 में 'वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में भी दिखाया गया था और वहां इसे अवॉर्ड भी मिला था!
'सीता' (1933) फिल्म में पृथ्वीराज कपूर के छोटे भाई त्रिलोक कपूर ने भी काम किया था। उस फिल्म में उन्होंने राम जी के बेटे 'लव' का रोल प्ले किया था। त्रिलोक कपूर (जो कि राज कपूर के चाचा और रणबीर के रिश्ते में परदादा के भाई लगते हैं) माइथोलॉजिकल (पौराणिक) फिल्मों का बहुत बड़ा चेहरा बन गए थे। आगे चलकर उन्होंने 'राम भक्त हनुमान' (1948) और 'राम जन्म' (1951) जैसी सुपरहिट फिल्मों में खुद 'भगवान राम' का मेन रोल प्ले किया था।
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर राम, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे। इसे शानदार इंटरनेशनल VFX और कमाल की तकनीक के साथ बनाया जा रहा है। 1933 के 'ब्लैक-एंड-व्हाइट' दौर में परदादा का राम बनना और अब 2026 के मॉडर्न तकनीक वाले दौर में परपोते (रणबीर) का वही किरदार निभाना काफी चर्चा में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।