
इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रणबीर कपूर की रामायण को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रहे इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है, जिसमें दर्शकों को एक बेहद अहम किरदार की पहली झलक देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज डेट और नए लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ट्रेलर कब रिलीज होगा और मेकर्स दर्शकों के लिए कौन-सा बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।
2026 की मोस्ट अवेटेड मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो सबसे पहले जहन में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का नाम आता है। रामायण पार्ट 1 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसी बीच मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर मेकर्स ने प्लानिंग की है। हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स रामायण का पहला टीजर रिलीज किया गया था। अब रामायण के ट्रेलर को लेकर चर्चाएं हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने की प्लानिंग बना रहे हैं। ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में बताया जा रहा है कि ये 14 जुलाई को किया जा सकता है। खबरों की मानें तो फिल्म में रावण की रोल प्ले कर रहे यश का लुक ट्रेलर में रिवील किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई हैं।
डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज करने किया जाएगा। रामयाण का पार्ट-1 इस साल दीवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, शोभना, शिशिर चड्ढा, सोनिया बलानी, मोहित रैना, कियारा सध आदि हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।