रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर जब से रिलीज किया गया है, तभी से चर्चा में बना हुआ है। फिल्म से जुड़ी और ताजा जानकारी भी सामने आ रही है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर खबर आ रही है। बताया जा रहा है मूवी को ओटीटी से तगड़ा ऑफर मिला है।
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया। टीजर रिलीज के साथ इस फिल्म के लिए लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। कईयों का कहना है कि वे इसे देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब मूवी के ओटीटी पर रिलीज को लेकर खबर सामने आ रही हैं।
26
फिल्म रामायण का बजट कितना
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण के टीजर में रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली झलक दिखाई गई। टीजर में दिखाएं गए सीन्स में फिल्म की भव्यता और शानदार सिनेमाई झलक के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस दो भाग वाली फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।
बॉलीवुड हंगामा के सूत्र की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को दोनों फिल्मों के लिए मिलाकर 700 करोड़ का ओटीटी ऑफर मिला है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रस्ताव है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
46
रामायण का ओटीटी ऑफर क्यों हुआ रिजेक्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण को 4000 करोड़ की भारी लागत से बनाया जा रहा है। नमित मल्होत्रा और उनकी टीम का मानना है कि रामायण इससे कहीं अधिक की हकदार है क्योंकि ये एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करेगी। उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म से 1000 करोड़ का सौदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, ग्लोबल थिएटर्स सहित अन्य सोर्सेस से बाकी 3000 करोड़ की वसूली की जाएगी।
56
आराम से करेंगे रामायण का सेटेलाइट सौदा
नमित मल्होत्रा ने सेटेलाइट, डिजिटल और संगीत राइट्स के जरिए तुरंत कमाई करने के बजाए, फिलहाल इन्हें अपने पास रखने का फैसला किया है। निर्माता का मानना है कि फिल्म की ग्लोबल अपील से प्रोजेक्ट से जुड़ी और सामग्री सामने आने पर एक बड़ा सौदा हो सकता है। सूत्र ने आगे बताया कि ये एक ऐसी फिल्म है जो सभी प्लेटफॉर्म को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाएगी। दोनों फिल्मों के लिए 1000 करोड़ की कीमत, इसकी क्षमता को देखते हुए काफी अच्छी है।
66
फिल्म रामायण के बारे में
फिल्म रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी है। इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अमिताभ बच्चन, मोहित रैना आदि भी फिल्म में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।