रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करने जा रही है। कम से कम ट्रेड रिपोर्ट्स में तो यही दावा किया जा रहा है। लेकिन पहले दिन भारी भरकम कलेक्शन के बावजूद भी यह टॉप 10 फिल्मों को पीछे नहीं छोड़ पाएगी। पढ़ें रिपोर्ट…
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' पहले दिन 65-80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। यह उस स्थिति में था, जब इसका क्लैश यश स्टारर 'टॉक्सिक' से हो रहा था। अब चूंकि 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हो गई है तो 'धुरंधर 2' की पहले दिन की कमाई और भी ऊपर जा सकती है।
25
हिंदी बेल्ट में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी 'धुरंधर 2'!
अगर ट्रेड का अनुमान सही निकलता है तो 'धुरंधर 2' पहले दिन 80 करोड़ रुपए तक की कमाई भी करती है तो यह हिंदी बेल्ट में पहले दिन कमाई के सभी आंकड़ों को ध्वस्त कर देगी। अभी यहां सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म शाहरुख़ खान स्टारर ''जवान' है, जिसने 75 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी।
हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में
जवान (2023) : 75 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (2024- तेलुगु) : 72 करोड़ रुपए
एनिमल (2023) : 63.80 करोड़ रुपए
पठान (2023) : 57 करोड़ रुपए
स्त्री 2 (2024) : 55.40 करोड़ रुपए
केजीएफ चैप्टर 2 (2022- कन्नड़) : 53.40 करोड़ रुपए
वॉर (2019) : 53.35 करोड़ रुपए
ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां (2018) : 52.25 करोड़ रुपए
हैप्पी न्यू ईयर (2014) : 44.97 करोड़ रुपए
टाइगर 3 (2023) : 44.50 करोड़ रुपए
नोट : साउथ इंडियन फिल्मों के सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई के आंकड़े इस लिस्ट में शामिल हैं।
45
कई पैन इंडिया फिल्मों का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के लिए असली चुनौती!
'धुरंधर 2' के सामने असली चुनौती असल में साउथ इंडियन सिनेमा की पैन इंडिया फ़िल्में हैं। इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई 170 करोड़ रुपए से ऊपर तक गई है और लिस्ट में पहले पायदान पर अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' है, जिसने पहले दिन 174.9 करोड़ रुपए की कमाई पूरे भारत में सभी वर्जन को मिलाकर की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।