
Dhurandhar 2 Day 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में करीब 235 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद फिल्म ने साबित कर दिया है कि इसकी शुरुआत कोई तुक्का नहीं थी। दूसरे दिन (शुक्रवार) के शुरुआती ट्रेंड्स के आंकड़े बेहद जबरदस्त हैं। BookMyShow से लेकर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तक, हर जगह फिल्म रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।
शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने दूसरे दिन के लिए ही करीब 504K (5.04 लाख) टिकट बेच दिए थे। इतनी तेज रफ्तार आमतौर पर किसी बड़े त्योहार या छुट्टी के दिन ही देखने को मिलती है, लेकिन इस फिल्म ने एक सामान्य शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस फेस्टिवल में बदल दिया है।
फिल्म ने दूसरे दिन यानी 20 मार्च को दोपहर 3 बजे तक करीब 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने अपने पहले दिन 32.1 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, धुरंधर 2 ने दूसरे दिन सिर्फ सुबह और मैटिनी शो में ही उसके बराबर कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
फिल्म को शहरी इलाकों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि मास सर्किट में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
देशभर में 14,000 से ज्यादा शो चल रहे हैं, और सुबह-दोपहर में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी बनाए रखना काफी बड़ी बात है।
अगर शाम और रात के शो में भी यही ट्रेंड बना रहता है, तो फिल्म दूसरे दिन अपने पहले दिन के कलेक्शन (पेड प्रीव्यू को छोड़कर) को भी पार कर सकती है। फिलहाल, दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 177 करोड़ तक पहुंच चुका है।
ट्रेंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि 'धुरंधर द रिवेंज' दो दिन में ही 220 से 230 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।