
रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहा 'डॉन 3' विवाद अब और भी गहरा हो गया है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल केस में कई बड़े बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में बंद कमरे में कई मध्यस्थता बैठकें हुईं। मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद प्रोड्यूसर्स ने भारी नुकसान का दावा करते हुए कार्रवाई शुरू की। अब यह विवाद इंडस्ट्री बॉडीज और लीगल नोटिस तक पहुंच चुका है, जहां रणवीर सिंह ने भी फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE के फैसले को चुनौती दी है। मामला अभी भी अनसुलझा है और बॉलीवुड में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में 'Don 3' छोड़ दी, जिससे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन को बड़ा झटका लगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ और उन्होंने मुआवजे की मांग शुरू कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 25 इंडस्ट्री मेंबर्स की मौजूदगी में कई अनऑफिशियल बैठकें हुईं। पहली मीटिंग में सलमान खान मौजूद थे। बाद में ऋतिक रोशन, करन जौहर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी इनमें शामिल हुए। हालांकि, बताया जा रहा है कि शुरुआती मीटिंग्स में रणवीर सिंह गायब रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणवीर सिंह ने आखिरी मीटिंग में 'डॉन 3' छोड़ने के चार कारण गिनाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने व्हाट्सऐप चैट्स दिखाते हुए दावा किया कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट ड्राफ्ट्स से पहले सहमत थे। उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी फीस में कोई पोस्ट-डील कटौती नहीं हुई। उनकी मानें तो रणवीर सिंह का यह दावा भी गलत है कि फिल्म के बजट और शेड्यूल में कोई फेरबदल हुआ था। मीटिंग में मौजूद कई सदस्यों ने इसे डॉक्यूमेंटेड जवाब माना।
बताया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह से डायरेक्ट पूछा कि अगर 'धुरंधर' हिट ना होती तो भी क्या वे 'डॉन 3' छोड़ते? इस पर रणवीर ने भी ईमानदार जवाब दिया और कहा, "नहीं, मैं फिल्म नहीं छोड़ता।"
कथिततौर पर रणवीर सिंह ने मीटिंग में 'डॉन 3' के मेकर्स को सेटलमेंट ऑफर दिया। उन्होंने उन्हें 10 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की पेशकश की। इसके अलावा एक्सेल एंटरटेनमेंट के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी फीस में 25 फीसदी के डिस्काउंट का ऑफर भी दिया। हालांकि, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनका यह ऑफर ठुकरा दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।