अक्सर सेलेब्स अपनी फिल्मों और फैशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार रश्मिका मंदाना 400 गरीब परिवारों की मदद करके सुर्खियां बटोर रही हैं। आखिर क्या है ये 'अन्नपूर्णा' पहल? आइए जानते हैं इस फोटो स्टोरी में।
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अब अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने नेक काम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दक्षिण भारत के 400 गरीब परिवारों को एक साल तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया है।
फैंस उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। रश्मिका ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं।
29
रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म 'रणबाली' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वो विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। रश्मिका का कहना है कि फिल्म में उनके किरदार 'जयम्मा' और उनकी असल जिंदगी में काफी समानताएं हैं।
39
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद करने का जो गुण 'जयम्मा' में है, वही उनके अंदर भी है। उनके इस नेक विचार और समाज सेवा के फैसले ने फैंस का दिल जीत लिया है।
49
रश्मिका की इस पहल की सबसे खास बात यह है कि वो 400 परिवारों को पूरे एक साल तक राशन देंगी। इन परिवारों को हर तीन महीने में राशन की किट मिलेगी। इससे इन गरीब परिवारों के रोजमर्रा के खर्च का बोझ काफी कम हो जाएगा।
59
राशन का खर्च बचने से इन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब ये परिवार बचे हुए पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य की जरूरतों के लिए कर सकेंगे। रश्मिका की इस मदद का मुख्य उद्देश्य यही है कि गरीब परिवारों का जीवन थोड़ा आसान हो सके।
69
रश्मिका पहले भी लोगों की मदद करती रही हैं, लेकिन तब वो इसे सीक्रेट रखती थीं। अब इसे दुनिया के सामने लाने के पीछे उनका एक खास मकसद है। वो चाहती हैं कि उन्हें देखकर और लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
79
रश्मिका का मानना है कि जिंदगी की तमाम मुश्किलों के बीच किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा सुकून है। मदद करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत नहीं होती। अगर हर कोई अपनी क्षमता के हिसाब से थोड़ी भी मदद करे, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
89
हर परिवार की तीन महीने की जरूरत के हिसाब से राशन किट तैयार की गई है। इस किट में 75 किलो चावल, 10 किलो गेहूं का आटा, 3 किलो रागी, 10 लीटर कुकिंग ऑयल और 15 किलो दालें शामिल हैं। इसके अलावा 2 किलो सोया चंक्स, 3-3 किलो नमक और चीनी, 1 किलो मिर्च पाउडर, 500 ग्राम हल्दी, इमली और चायपत्ती भी दी जाएगी।
99
रश्मिका की यह मदद हैदराबाद, महबूबनगर, अनंतपुर, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई, कोडागु और विजयवाड़ा के चुने हुए परिवारों तक पहुंचेगी। स्टारडम से दूर इंसानियत को अहमियत देकर रश्मिका ने एक बड़ी मिसाल कायम की है। अब देखना है कि उनका यह कदम कितनों को प्रेरित करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।