20 की उम्र में 13 साल बड़े एक्टर से प्यार, 14 महीने में टूटी सगाई, रश्मिका मंदाना की पहली लव स्टोरी!

Published : Feb 23, 2026, 02:18 PM IST

साउथ इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। विजय देवरकोंडा के साथ उनकी वैवाहिक रस्में 26 फ़रवरी को उदयपुर में पूरी होंगी। क्या आप जानते हैं कि रश्मिका एक बार पहले भी सगाई कर चुकी हैं। पढ़ें पूरी कहानी…

PREV
15
Rashmika Mandanna First Love Story

फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को पहली बार प्यार उस वक्त हो गया था, जब वे अपनी डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' (कन्नड़) की शूटिंग कर रही थीं। प्यार हुआ था एक्टर रक्षित शेट्टी से। वह भी ऐसा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। खास बात यह है कि उस वक्त रश्मिका महज 20 साल की थीं।

25
13 साल बड़े रक्षित शेट्टी से रश्मिका ने कर ली थी सगाई

30 दिसंबर 2016 को'किरिक पार्टी' रिलीज हुई और लगभग 6 महीने बाद 3 जुलाई 2017 को रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली, जो उनसे उम्र में 13 साल बड़े हैं। सगाई में दोनों के फैमिली मेम्बर्स भी मौजूद थे। रश्मिका और रक्षित की जोड़ी को साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाने लगा था।

35
14 महीने में टूट गई थी रश्मिका-रक्षित की सगाई

रश्मिका और रक्षित के फैन्स इस बात की उम्मीदें कर रहे थे कि दोनों कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन शादी की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही यह रिश्ता टूट गया। रश्मिका और रक्षित ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया, जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया।

45
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का रिश्ता क्यों टूटा?

सितम्बर 2018 में रश्मिका और रक्षित सगाई तोड़कर एक-दूसरे से अलग हो गए। इसकी जो वजह सामने आईं, उनमें कहा गया कि दोनों के बीच कम्पेटिबिलिटी का इश्यू था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करियर को प्राथमिकता देने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों ने रिश्ता तोड़ा था। हालांकि, कपल ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ ज़हर नहीं उगला।

55
रश्मिका मंदाना को मिली नहीं उड़ान, रक्षित भी बने सुपरस्टार

सगाई टूटने के बाद रश्मिका मंदाना ने करियर पर फोकस किया और वे कन्नड़ से निकलकर पहले तेलुगु और फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंटर होकर पैन इंडिया स्टार बन गईं। उन्होंने 'गीता गोविंदम', 'सरिलेरू नीकेववारू', 'पुष्पा' (फ्रेंचाइजी), 'सीता रामम' और 'एनिमल' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। वहीं रक्षित शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार बने। उन्होंने '777 चार्ली', 'Sapta Saagaradaache Ello' (फ्रेंचाइजी) जैसी फ़िल्में दीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories