'फैमिली पर बात आई तो...', ऑनलाइन ट्रोलिंग पर जमकर भड़कीं रश्मिका मंदाना, दे डाली यह चेतावनी

Published : Nov 23, 2026, 10:08 AM IST
Rashmika Mandanna Angry

सार

Rashmika Mandanna On Trolling: ट्रोलिंग को लेकर रश्मिका मंदाना ने एक साफ लकीर खींच दी है। क्या झेल लेंगी और किस बात पर आ जाएंगी 'वॉरियर मोड' में? 'कॉफ़ी विद करण' के बाद की ट्रोलिंग पर वह खुलकर बोलीं। 'मायसा' पर भी आई अपडेट।

रश्मिका मंदाना ट्रोल्स से कैसे निपटती हैं, इसका जवाब अब पहले जैसा नहीं रहा। एक वक्त था जब वह हर कमेंट पर रिएक्ट करती थीं, लेकिन अब उनका रवैया बदल चुका है। फिर भी एक चीज़ ऐसी है, जिस पर वह चुप नहीं रहेंगी, और उस पल उनका अलग ही अवतार दिखेगा। Koffee With Karan के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ जो बवाल हुआ, उस पर भी उन्होंने खुलकर बात की है। आखिर वह कौन-सी लक्ष्मण रेखा है, जिसे पार करने की इजाज़त वह किसी को नहीं देतीं? और इसके पीछे उनकी वजह क्या है? पूरी बात आगे पढ़िए।

फैमिली पर हमला बर्दाश्त नहीं : रश्मिका मंदाना

प्रेमा द जर्नलिस्ट से बातचीत में रश्मिका ने साफ कहा कि आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग को वह अपने काम का हिस्सा मानती हैं। उनके मुताबिक लोगों को अपनी राय रखने का हक है। लेकिन जैसे ही बात उनके परिवार तक पहुंचती है, उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा,

लेकिन अगर कोई मेरे परिवार के बारे में बोलता है, तो मुझे वो पसंद नहीं… मैं फुल वॉरियर मोड में आ जाऊंगी। मैं फुल 'मायसा' (अपनी आने वाली एक्शन फिल्म) बन जाऊंगी। मुझे ये इसलिए पसंद नहीं, क्योंकि मेरे परिवार ने ये प्रोफेशन नहीं चुना। वो पब्लिक फिगर नहीं हैं। तो जब आप किसी ऐसे इंसान का नाम लेते हैं जो पब्लिक फिगर नहीं है, या उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, तो वो इसके हकदार नहीं हैं, है ना?

कॉफ़ी विद करण सीजन में आखिर हुआ क्या था?

  • रश्मिका से उस बैकलैश के बारे में पूछा गया, जो करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण सीजन 9 के दूसरे एपिसोड के बाद आया। इस एपिसोड में वह पति विजय देवरकोंडा के साथ पहुंची थीं।
  • सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई, जब रश्मिका ने बताया कि वह एक साल तक रोज विजय से शादी के लिए कहती रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि कपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मनगढ़ंत कंटेंट, छेड़छाड़ किए गए स्क्रीनशॉट, दूसरों के नाम पर फर्जी अकाउंट और कई सोशल प्लेटफॉर्म्स पर संगठित तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा था।

रश्मिका मंदाना ऑनलाइन ट्रोल्स का क्यों नहीं देतीं जवाब

  • 'रणबाली' की एक्ट्रेस ने बताया कि शुरू में वह आलोचना और ट्रोलिंग पर रिएक्ट कर देती थीं। फिर उन्हें समझ आया कि हर कमेंट का जवाब देना वक्त की बर्बादी है। कई बार अब भी जवाब देने का मन करता है, लेकिन उनके हिसाब से चुप रहना ही बेहतर है।

'मायसा' की रिलीज डेट टली

  • वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'मायसा' का इंतजार कर रही हैं। इसे रवींद्र पुल्ले ने डायरेक्ट किया है और प्रोडक्शन अनफॉर्मूला फिल्म्स का है।
  • फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। नई रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Amitabh Bachchan News: बिग बी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब, Jalsa के बाहर पागल हुए लोग!
O.M Collection Day 3: 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर धनुष-साई पल्लवी की फिल्म? रविवार की कमाई ने चौंकाया