रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी की। 4 मार्च को हैदराबाद में #Virosh Wedding Reception होगा। इस बीच हम आपको रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से सिर्फ एक पति देवरकोंडा के साथ है।
बॉलीवुड की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं। रश्मिका को इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट देखा जाएगा। फिल्म में कृति सेनन की भी अहम् भूमिका है।
26
2. रणबाली (Ranabaali)
रिलीज डेट : 11 सितम्बर 2026
यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के अपोजिट नज़र आएंगी। इसमें अर्नोल्ड वोस्लू की भी अहम् भूमिका होगी।
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रविन्द्र पुल्ले ने इस फीमेल सेंट्रिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा का निर्देशन में किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा गुरु सोमासुन्दरम और ईश्वरी राव की भी अहम् भूमिका होगी।
46
4. AA22XA6
रिलीज डेट : 2027 (तारीख अभी तय नहीं)
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका को अल्लू अर्जुन के साथ देखा जाएगा और कथिततौर पर वे विलेन के रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर और योगी बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा 2023 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल का ऐलान पहले पार्ट के एंड क्रेडिट भी ही कर चुके हैं। इस फिल्म में एक बार फिर रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते देखा जाएगा।
66
6. पुष्पा 3 : द रेम्पेज (Pushpa 3 : The Rampage)
रिलीज डेट : 2028 (तारीख अभी तय नहीं)
2021 में आई 'पुष्पा : द राइज' और 2024 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2 : द रूल' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बार फिर पुष्पा (अल्लू अर्जुन) की श्रीवल्ली के किरदार में दिखाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।