
'मिर्जापुर' वेब सीरीज हो या फिर 'मिर्जापुर द मूवी' इसमें बीना भाभी का किरदार निभा रही रसिका दुग्गल के कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स हैं।'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी से ही इस अदाकारा की एक अलग पहचान बनी है। सवाल है कि क्या ऐसे सीन करने में रसिका कंफर्टेबल होती है और इसे किस तरह से शूट किया जाता है? रसिका ने खुद इसके बारे में बताया, आइए जानते हैं।
रसिका के मुताबिक, आजकल इंटीमेट सीन्स को सिर्फ एक्टर्स और डायरेक्टर के बीच की बातचीत पर नहीं छोड़ा जाता। इसके लिए इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की मदद ली जाती है, जो पूरे सीक्वेंस को प्रोफेशनल तरीके से प्लान और कोऑर्डिनेट करते हैं।
रसिका ने इसकी तुलना डांस सीक्वेंस के कोरियोग्राफर और एक्शन सीन के फाइट मास्टर से की। जैसे एक्शन सीन में फाइट मास्टर मूवमेंट और सुरक्षा का ध्यान रखता है, उसी तरह इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर फिजिकल सीन की प्लानिंग में मदद करता है। अदाकारा ने बताया
‘ शूटिंग से पहले एक्टर्स के साथ वर्कशॉप और रिहर्सल की जाती है। इसमें यह समझा जाता है कि कौन-सी चीज किस एक्टर के लिए सहज है और किससे उसे परेशानी हो सकती है। इसके बाद डायरेक्टर की जरूरत के मुताबिक सीन को किस तरह फिल्माया जाए, इस पर चर्चा होती है। अगर किसी एक्टर को किसी खास मूवमेंट या सीन को लेकर असहजता हो, तो उसी इमोशन या इफेक्ट को दिखाने का दूसरा तरीका तलाशा जाता है।’
इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान क्लोज्ड सेट भी अहम होता है। इसका मतलब है कि उस वक्त सेट पर सिर्फ वही लोग मौजूद रहते हैं, जिनकी सीन के लिए जरूरत होती है।रसिका ने बताया कि
‘इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर होने से यह भी स्पष्ट रहता है कि सेट पर किसे मौजूद रहना है और किसे नहीं। इससे एक्टर्स को ज्यादा सुरक्षित और सहज माहौल मिलता है।’
रसिका ने यह भी साफ किया कि 'मिर्जापुर' के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मौजूद नहीं थे। उस समय भारत में यह कॉन्सेप्ट अभी उतना लागू नहीं हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस ने उस दौर की अपनी यूनिट और डायरेक्टर्स को संवेदनशील बताया। उनके मुताबिक, टीम उनकी चिंताओं और सहजता का ध्यान रखती थी।
और पढ़ें: Mirzapur Worldwide Box Office: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल जारी, हिट किया 2026 की टॉप-5 का टारगेट!
4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' में रसिका एक बार फिर बीना त्रिपाठी के किरदार में लौटी हैं। फिल्म में पुराने किरदारों और कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया गया है।
और पढ़ें:Mirzapur The Movie 8वें दिन 'हनुमान अंश' से पिछड़ी, जानिए दूसरे शुक्रवार की कमाई?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।