Raveena Tandon House Photos: बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ रवीना टंडन 52 साल की हो गई हैं। 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में जन्मीं रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। रवीना मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर में रहती हैं। देखें तस्वीरें..
रवीना टंडन का बांद्रा स्थित बंगला ‘नीलया’ के नाम से जाना जाता है। यह एक आलीशान सी-फेसिंग बंगला है। इस घर को खूबसूरती से सजाने के लिए रवीना ने ज्यादातर चीजें खुद चुनी हैं।
212
70 करोड़ से ज्यादा है 'नीलया' की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, समंदर किनारे बने रवीना टंडन के इस आलीशान बंगले की कीमत 70 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। रवीना के इस घर की खास बात यह है कि इसकी सजावट में उनकी पसंद और सोच साफ नजर आती है।
312
रवीना ने खुद तैयार करवाया बंगले का इंटीरियर
रवीना टंडन ने अपने सपनों के इस आशियाने को इस तरह तैयार करवाया है कि यहां आधुनिकता के साथ-साथ प्रकृति का भी खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
केरल के घरों से प्रेरित होकर डिजाइन करवाया अपना आशियाना
रवीना टंडन के घर की डिजाइन में उनकी कलात्मक सोच और प्रकृति के प्रति प्रेम की झलक दिखाई देती है। वह चाहती थीं कि उनका घर ऐसा हो, जहां उन्हें शांति और सुकून का अहसास हो। इसी वजह से उन्होंने घर के डिजाइन में हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता को खास जगह दी।
512
रवीना टंडन को केरल में बने घर खास पंसद
एक इंटरव्यू में रवीना ने अपने घर के डिजाइन के बारे में बात करते हुए कहा था, “मैं अपने बंगले में फ्यूजन चाहती थी। मुझे केरल में बने घर बेहद पसंद हैं और वहीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने अपना यह घर डिजाइन करवाया है।” केरल के पारंपरिक घरों से प्रेरित होकर तैयार किए गए इस बंगले में रवीना की पसंद और प्रकृति से जुड़ाव दोनों नजर आते हैं।
612
रवीना टंडन के घर में चारों तरफ हरियाली
रवीना टंडन के बंगले में कदम रखते ही चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है। घर के आसपास का वातावरण ऐसा बनाया गया है कि यहां रहने वालों को प्रकृति के करीब होने का अहसास हो।
712
आउटडोर में भी खास सजावट
रवीना टंडन बंगले के आउटडोर हिस्से को काले, लाल और ग्रे रंग के पत्थरों से सजाया गया है। इन रंगों के पत्थरों से घर के बाहरी हिस्से को एक अलग और आकर्षक लुक मिलता है।
812
प्रकृति से जुड़ाव चाहती हैं रवीना टंडन
घर की सजावट में हरियाली को खास जगह दी गई है। रवीना चाहती थीं कि उनके घर में सुबह की शुरुआत प्राकृतिक सुंदरता के बीच हो और खिड़की खोलते ही उन्हें पेड़-पौधे और फूल दिखाई दें।
912
घर में बना है मंदिर, वास्तु का भी रखा गया है ध्यान
रवीना टंडन के बंगले में एक मंदिर भी है, जहां परिवार के लोग बैठकर पूजा-पाठ करते हैं। घर बनवाते समय वास्तु का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मंदिर को इस तरह डिजाइन करवाया गया है कि वहां पूरे समय सूरज की रोशनी आती रहे। इससे घर के इस हिस्से में प्राकृतिक रोशनी बनी रहती है। इसके अलावा, घर के एंट्रेंस के पास भगवान गणेश की एक कलात्मक कृति लगाई गई है। यह घर की सजावट को खास बनाती है और प्रवेश द्वार को भी आकर्षक रूप देती है।
1012
रवीना टंडन के घर में सुनाई देती है पक्षियों की आवाज
रवीना टंडन शांतिप्रिय हैं और उनके घर की बनावट में भी यह बात दिखाई देती है। उनके लिए घर केवल एक आलीशान जगह नहीं, बल्कि ऐसा ठिकाना है, जहां वह शांति के साथ समय बिता सकें।अपने घर के माहौल के बारे में बताते हुए रवीना ने कहा था, “मेरे घर में यदि आप शांत बैठें तो कुछ ही पलों में आपको पक्षियों के गाने की आवाज सुनाई देगी।”
1112
सुबह खिड़की खोलते ही हरियाली देखना चाहती थीं रवीना
रवीना टंडन के लिए घर की सबसे खास बात प्रकृति के करीब रहना है। वह चाहती थीं कि घर की खिड़की खोलने पर प्राकृतिक सुंदरता उनके दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना दे।
1212
दूसरे आलीशान घरों से क्यों अलग है 'नीलया'
रवीना के बंगले ‘नीलया’ की यही खासियत इसे दूसरे आलीशान घरों से अलग बनाती है। घर की डिजाइन से लेकर हरियाली, मंदिर और प्राकृतिक रोशनी तक, हर चीज में उनकी व्यक्तिगत पसंद और प्रकृति के प्रति लगाव दिखाई देता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।