रवीना टंडन की फिल्म कमाई में निकली सबकी बाप, 4 दिन में ही 150 Cr छाप सनी देओल-इमरान हाशमी को दी पटखनी

Published : Aug 18, 2026, 09:39 PM IST
Raveena tandon Vishwanath and sons worldwide collection

सार

रवीना टंडन और साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 4 दिनों में ₹150 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 को पीछे छोड़ दिया है।

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day: सूर्या और ममिता बैजू स्टारर फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वेंकी अटुलरी के डायरेक्शन में बनी यह उम्र के अंतर वाली रोमांटिक फिल्म पिछले शुक्रवार यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसके बलबूते मूवी ने महज 4 दिन में ही दुनिया भर में ₹150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मेकर्स का यह भी दावा है कि फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि मूवी में रवीना टंडन ने भी अहम किरदार निभाया है।

'विश्वनाथ एंड सन्स' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार 18 अगस्त को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सितारा एंटरटेनमेंट्स ने फिल्म की कमाई को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में दुनिया भर में ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए लिखा, "यह संजय विश्वनाथ और उनकी कामयाबी है। 'विश्वनाथ एंड सन्स' की टीम ने मंगलवार को चेन्नई में फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।

भारत में कितनी कमाई कर रही फिल्म?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने भारत में चार दिनों में ₹65.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने घरेलू स्तर पर ₹76.27 करोड़ की कमाई की है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने करीब ₹45 करोड़ का कारोबार किया है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन ₹121.27 करोड़ बताया गया है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ₹150 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है।

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' को भी पछाड़ा

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने चौथे दिन तक वर्ल्डवाइड करीब 35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। वहीं, इसके साथ ही 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने चौथे दिन तक वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी दोनों ही फिल्में 'विश्वनाथ एंड सन्स' के आसपास भी नहीं टिक रही हैं।

सूर्या की 'करुप्पू' से भी आगे निकली 'विश्वनाथ एंड सन्स'

मेकर्स के आंकड़ों को आधार मानें तो नई फिल्म ने सूर्या की हालिया हिट फिल्म 'करुप्पू' को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'करुप्पू' ने रिलीज के चार दिनों में दुनिया भर में करीब ₹141 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने इसी अवधि में ₹150 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 'विश्वनाथ एंड सन्स' सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'करुप्पू' के ₹300 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

'विश्वनाथ एंड सन्स' की कहानी क्या है?

  • 'विश्वनाथ एंड सन्स' में सूर्या और ममिता बैजू के अलावा राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं।
  • कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक उद्योगपति होने के साथ-साथ ओलंपिक मेडल जीत चुके पिस्टल शूटर हैं।
  • अपनी मां को खुश करने के लिए वह अमेरिका में सरोगेसी के जरिए पिता बनने का फैसला करते हैं।
  • बाद में जब बच्चे को मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो संजय उस युवा सरोगेट महिला से संपर्क करते हैं।
  • कहानी में आगे एक नया मोड़ आता है, जब वह महिला संजय के प्यार में पड़ जाती है। दोनों के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nayanthara ने Toxic की सक्सेस के लिए मुंडवाया सिर? हकीकत जान होंगे शॉक्ड
शाहरुख खान के घर मचा हड़कंप, नाग पंचमी पर निकले 8 फीट लंबे दो सांप, 1 अब भी लापता