Rekha ने 1984 में Amitabh Bachchan को लेकर कही थी ऐसी बड़ी बात, पुराना बयान फिर से मचाया बवाल

Published : Mar 13, 2026, 10:50 AM IST

71 साल की उम्र में भी रेखा साड़ी में कयामत ढाती नजर आती हैं। इसी के साथ उनकी कही बातें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं। 1984 में अमिताभ बच्चन को लेकर दिया उनका एक बयान इन दिनों फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने प्यार का इजहार किया था। 

PREV
16

आज AI से बनाई गई रेखा और अमिताभ बच्चन की साथ वाली तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है मानो दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हों। भले ही आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन 1970–80 के दशक में उनकी प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही। अमिताभ बच्चन ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन रेखा ने कई बार खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। यही वजह है कि समय-समय पर उनसे जुड़ी पुरानी बातें सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में रेखा का 1984 का एक पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।

26

1984 का इंटरव्यू फिर बना चर्चा का विषय

नवंबर 1984 में रेखा ने फिल्म मैगजीन Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में उन अफवाहों पर बात की थी, जो उन्हें अमिताभ बच्चन से जोड़ती थीं। उस समय फिल्मी मैगजीन और गॉसिप कॉलम में दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी आम हो चुकी थी। इसी दौरान रेखा का एक बयान बेहद सुर्खियों में रहा था। उन्होंने कहा था कि 'मैं उनसे प्यार करती हूं, वो मुझसे प्यार करते हैं, बस इतना ही। लोग क्या सोचते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।'

36

अमिताभ के इनकार को बताया सही फैसला

इंटरव्यू में रेखा ने यह भी कहा था कि अगर अमिताभ बच्चन ने सार्वजनिक रूप से उनके साथ किसी रिश्ते से इनकार किया, तो वह उनकी मजबूरी और जिम्मेदारियों की वजह से था। रेखा के मुताबिक अमिताभ अपने सार्वजनिर इमेज, फैमिली और बच्चों को सुरक्षित रखना चाहते थे। इसके लिए उनके अंदर नाराजगी नहीं, बल्कि उनका फैसला खूबसूरत लगा,क्योंकि उन्होंने अपनी फैमिली को प्रॉयरिटी दी।

46

“मिस्टर बच्चन पुराने ख्यालों वाले हैं”

रेखाने इंटरव्यू में अमिताभ की पर्सनैलिटी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा कि अमिताभ अपने कर्तव्यों को लेकर बेहद सजग इंसान हैं। उन्होंने कहा था कि अगर अमिताभ ने निजी तौर पर उनके साथ अलग व्यवहार किया होता तो उन्हें निराशा होती, लेकिन उन्होंने हमेशा सम्मानजनक व्यवहार किया।

56

रिश्ते से करियर पर पड़ा असर

रेखा ने यह भी कहा कि कई लोग उन्हें उस समय एक ऐसी महिला के रूप में देखते थे जो अमिताभ से गहराई से प्यार करती है, जबकि वह सार्वजनिक रूप से उस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते। 1980 आते-आते उनकी निजी जिंदगी पर इतनी बात होने लगी कि कई बार उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियां भी पीछे छूट जाती थीं। रेखा ने कहता था कि वो एक क्रिएटिव इंसान है और अपनी जिंदगी को निजी रखना चाहती हैं।

और पढ़ें: Sooraj Barjatya Daughter Wedding Reception में उमड़ा बॉलीवुड, 8 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा?

66

फिल्मों में भी दिखी शानदार केमिस्ट्री

अमिताभ बच्चन और रेखा कि ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी जानदार रही। उन्होंने सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरला, दो अनजाने जैसी मूवी की जिसमें जोड़ी हिट रही। 'सिलसिला' मूवी में तो रेखा, अमिताभ बच्चन के सा जया बच्चन भी नजर आईं थी, जिसे उस समय असल जिंदगी की चर्चाओं से भी जोड़कर देखा गया। बता दें कि आज भी जब पब्लिक प्लेटफॉर्म पर तीनों मिलते हैं, तो एक- दूसरे के प्रति रिस्पेक्ट दिखाना नहीं भूलते हैं।

और पढ़ें: कौन है बॉलीवुड की ये सबसे फिसड्डी Star Kid, एक गलती से हुई बर्बाद-26 साल से किसी ने नहीं देखा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories