बिना हीरोइन की 10 हीरो वाली वो फिल्म, जिसने BO पर गदर मचा मेकर्स को बनाया मालामाल-2 सीक्वल भी बने

Published : May 13, 2026, 10:37 AM IST

रितेश देशमुख अपनी फिल्म राजा शिवाजी की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। इसी मौके पर आपको रितेश की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 2007 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

PREV
16
बिना हीरोइन वाली फिल्म कौन सी

हम यहां रितेश देशमुख की फिल्म धमाल की बात कर रहे हैं, जिसमें कोई लीड हीरोइन नहीं थी। इसमें 10 लीड हीरो थे और इन सभी ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया गया। 

26
रितेश देशमुख की फिल्म धमाल

रितेश देशमुख की फिल्म धमाल 2007 में रिलीज हुई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म थी, जो इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अशोक ठकेरिया द्वारा निर्मित थी। ये फिल्म स्टेनली क्रेमर की इट्स ए मैड, मैड, मैड, मैड वर्ल्ड (1963) से इंस्पायर्ड थी।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगी नई फिल्म, कैसा होगा रोल-कब शुरू होगी शूटिंग?

36
4 दोस्तों की कहानी पर बेस्ड भी फिल्म धमाल

फिल्म धमाल की कहानी चार दोस्तों आदि (अरशद वारसी), मानव (जावेद जाफरी), रॉय (रितेश देशमुख) और बोमन (आशीष चौधरी) पर बेस्ड होती है, जो किस्मत के बारे थे। लेकिन अचानक जिंदगी नया मोड़ लेती है और इन्हें 10 करोड़ के खजाने के बारे में पता चलता है। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं। फिल्म भयानक कॉमेडी से भरी पड़ी थी।

46
फिल्म धमाल की स्टार कास्ट

फिल्म धमाल की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी, असरानी, ​​संजय मिश्रा, मुरली शर्मा, विजय राज, मनोज पाहवा, टीकू तलसानिया और प्रेम चोपड़ा थे। सभी ने अपनी अदायगी से दर्शकों को खूब हंसाया था।

56
फिल्म धमाल का बजट

डायरेक्टर इंदर कुमार ने फिल्म धमाल को 19 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म में स्टार कास्ट द्वारा लगाएं गए कॉमेडी के तड़के ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ बिजनेस किया था।

66
फिल्म धमाल के बने 2 सीक्वल

बता दें कि फिल्म धमाल इतनी जबरदस्त रही कि साउथ में इसका 2008 में मस्ती माजा माडी नाम से रीमेक बना। वहीं, धमाल के 2 सीक्वल भी बनाए गए। 2011 में फिल्म डबल धमाल आई थी, जो हिट रही। इसके बाद 2019 में टोटल धमाल आई, जो ब्लॉकबस्टर रही।

ये भी पढ़ें... अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories