अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा की रिलीज को 31 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 16 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया और अपनी पत्नी और भाई को कास्ट किया, लेकिन फिर भी ये डिजास्टर रही।
1993 में आई फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा 177 मिनट की फिल्म थी। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म में अपनी पत्नी यानी श्रीदेवी को लीड एक्ट्रेस कास्ट किया और छोटे भाई अनिल कपूर को हीरो बनाया। फिल्म में बड़े-बड़े और महंगे सेट्स देखने को मिले, लेकिन इसकी कहानी बेदम होने के कारण ये बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।
26
काम नहीं आई बोनी कपूर की स्कीम
बोनी कपूर ने 1987 में अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिर उन्होंने इसी जोड़ी को अपनी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में कास्ट किया। हालांकि, उनकी ये स्कीम फेल हो गई। फिल्म को दर्शकों ने रिलीज के साथ नकार दिया था।
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने 1987 में ही यानी मिस्टर इंडिया के रिलीज वाले साल ही रूप की रानी चोरों का राजा की घोषणा कर दी थी। उस वक्त इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर शेखर कपूर थे। बता दें कि मिस्टर इंडिया का निर्देशन शेखर कपूर ने ही किया था।
46
किसने डायरेक्ट की Roop ki Rani Choron Ka Raja
आपको बता दें कि शेखर कपूर ने फिल्म Roop ki Rani Choron Ka Raja को बीच में छोड़ दिया था। इसके बाद सतीश कौशिक ने इसके डायरेक्शन की कमान संभाली थी। ये सतीश की बतौर डायरेक्टर पहली थी, जो महाडिजास्टर रही थी।
56
फिल्म Roop ki Rani Choron Ka Raja 6 साल में बनी
आपको जानकार हैरानी होगी कि फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा को बनाने में 6 साल का वक्त लगा था। इसका बजट 9 करोड़ था। 90 के दशक की ये सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में से एक थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ कमाए थे। मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ था।
66
रूप की रानी चोरों का राजा की स्टार कास्ट
फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, आकाश खुराना, परेश रावल, बिंदू, अजित वच्छानी, दलीप ताहिल, अंजन श्रीवास्तव, रजक खान, राम सेठी थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।