
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आज़ाद इन दिनों गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें Cyclospora cayetanensis नाम का एक पैरासाइटिक इन्फेक्शन हो गया है, जिसने उनकी हालत बेहद खराब कर दी। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से फोटो शेयर करते हुए सबा ने बताया कि पिछले 14 दिन उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन रहे। इस दौरान उनका 4 किलो वजन कम हो गया और कमजोरी इतनी बढ़ गई कि चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया। उन्होंने लोगों को खाने-पीने में साफ-सफाई को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
सबा आज़ाद ने लिखा, “मेरी जिंदगी के सबसे खराब 14 दिन। Cyclospora cayetanensis तुम बहुत खतरनाक हो!! जो इंसान सिर्फ घर का खाना खाता है, अपनी पानी की बोतल साथ रखता है, उसे ये पेट का इन्फेक्शन अचानक हो गया।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने दो हफ्तों में 4 किलो वजन खो दिया, और मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं।”
सबा ने अपनी हालत बताते हुए कहा, “एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स और हैवी वेट उठा रही थी, और अगले ही दिन मैं आधी रह गई, इतनी कमजोरी कि टूथपिक तक नहीं उठा सकती।” उन्होंने लोगों को चेताया, “कृपया अपने सलाद और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी इस पर निर्भर हो, क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा होता है।”
सबा ने अपने पार्टनर ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए लिखा, "ऋतिक रोशन जो मेरी खराब हालत में भी मुझे हंसाते रहे।” प्रिटी जिंटा ने सबा की सलामती की दुआ मांगते हुए लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ।” दीया मिर्जा ने कहा, “जल्दी ठीक हो जाओ, ये इन्फेक्शन बहुत परेशानी देता है।” अली फजल का कमेंट है, "सबा, अपना ख्याल रखो।" लिलेट दुबे समेत कई सेलेब्स ने सबा की सलामती के लिए दुआ मांगी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।