
दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर-साई पल्लवी की 'रामायण' रिलीज हो रही है। मूवी के प्रमोशन में स्टार जुटे हैं, इसी के तहत तीनों केबीसी के सेट पर पहुंचे।'कौन बनेगा करोड़पति 18' में साई पल्लवी के साथ अमिताभ बच्चन काफी प्यार से पेश आए, जिसे देखकर अदाकारा भावुक हो गईं। अदाकारा ने उनसे पार्टनर में क्या क्वालिटी चाहिए उसके बारे में भी बात कीं।
केबीसी 18 में बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने साई पल्लवी से उनकी जिंदगी के साथी को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि वह अपने होने वाले लाइफ पार्टनर में कैसी खूबियां देखना चाहेंगी? इस पर अभिनेत्री ने कहा,
"सबसे पहले उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए। वह बहुत ज्यादा खुद में खोया रहने वाला नहीं होना चाहिए। उसे अपने बारे में सोचने और अपने कामों का आकलन करने की समझ होनी चाहिए।"
साई ने आगे कहा, "अगर उससे कोई गलती होती है तो उसे उसे सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वह अपनी गलती का जिम्मेदार किसी दूसरे को ठहराए। मेरी ऐसी कोई बहुत लंबी लिस्ट नहीं है, बस वह अच्छा इंसान होना चाहिए। और अगर उसे खाना बनाना भी आता हो तो और अच्छी बात है।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी उम्र बढ़ती जा रही है, तो खूबियों की लिस्ट लंबी हो रही है, जो मिलेगा नहीं। इसलिए कुंवारी ही सही हूं। जिस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि आपकी उम्र बढ़ नहीं घट रही है और आप खूबसूरत हैं। इसके साथ ही कहा कि जिन लड़कों में ऐसे गुण है, वो साई पल्लवी से संपर्क कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो।
और पढ़ें: Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ के सामने ‘एनिमल’ की चुनौती, क्या टूटेगा 13.19 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड?
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन साई पल्लवी को पानी का गिलास देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अभिनेत्री से कहते हैं, "बैठे रहिए।" बिग बी का यह अंदाज देखकर साई पल्लवी पहले थोड़ी हैरान होती हैं। वह रणबीर कपूर की तरफ भी देखती हैं। इसके बाद उनकी आंखों में भावुकता नजर आती है और वह अपनी सीट से उठकर अमिताभ बच्चन को गले लगा लेती हैं। अमिताभ बच्चन का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। साई पल्लवी और बिग बी के इस खूबसूरत पल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें: मुस्लिम पति के लिए गौरी स्प्रैट ने किया पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पहुंच देखा चांद
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।