Salim Khan की अब कैसी हालत, Battle Of Galwan एक्ट्रेस ने सलमान के पिता की दी हेल्थ अपडेट

Published : Feb 19, 2026, 11:07 PM IST

सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, इसके बाद उनकी medical procedure शुरु हो गई है। वहीं, सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की को-एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने उनके पिता की हेल्थ अपडेट शेयर की है।  

PREV
15

सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 17 फरवरी को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन में माइनर ब्लीडिंग हुई थी। इसके बाद, 18 फरवरी को सलीम खान का ऑपरेशन हुआ। संजय दत्त, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, जावेद अख्तर और अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी अमिताभ के पिता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अब चित्रांगदा सिंह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की है। चित्रांगदा अपूर्वा लाकिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान के साथ नजर आएंगी।

25

सलीम खान की सेहत के बारे में अपडेट

सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की एक्ट्रेस चित्रांगदा ने सबको आश्वस्त किया है कि सलमान के पिता सलीम खान बिल्कुल स्वस्थ हैं। IANS को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, "उनकी सेहत बहुत अच्छी है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

35

जानकारी के लिए बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने इससे पहले मीडिया को सलीम खान की सेहत के बारे में अपडेट दिया था।सलमान खान के पिता के बारे में डॉक्टर ने साफ किया था कि वे तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।  

45

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "गुरुवार सुबह डीएसए नामक एक प्रोसेस की गई। सर्जरी की जरुरत नहीं पड़ी। हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उम्मीद है कि कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि राइटर की उम्र को देखते हुए, ठीक होने में समय लगेगा। हालांकि, डॉ. पारकर ने कंफर्म किया है कि खान की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं।

55

इसी बातचीत में डॉ. पारकर ने बताया कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर क्यों रखा गया था। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों को एहसास हुआ कि खान को आईसीयू में शिफ्ट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें वेंटिलेटर पर इसलिए रखा क्योंकि हम कुछ जांच करना चाहते थे।" उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन खबरों के विपरीत, दिग्गज लेखक की हालत कभी भी 'गंभीर' नहीं थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories