
सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज लेखक Salim Khan की तबीयत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। 90 साल के सलीम खान को मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है और बुधवार को एक जरूरी मेडिकल प्रोसीजर किया जाएगा। परिवार या अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बड़े बेटे और सुपरस्टार Salman Khan को लीलावती अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और लगातार उनके सेहत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम हर जरूरी जांच कर रही है और बुधवार को तय मेडिकल प्रक्रिया के बाद उनकी स्थिति पर स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
सलीम खान के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस-डांसर हेलन, बेटे अरबाज़ खान और सोहेल खान, बेटी अलविरा खान समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके ज़ल्दी ठीक होने की दुआ की जा रही है।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ 'सलीम-जावेद' की जोड़ी बनाकर कई ऐतिहासिक फिल्में लिखीं। उनकी लिखीं 'शोले', 'ज़ंजीर', 'हाथी मेरे साथी' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।