
सलमान खान के पापा और बॉलीवुड के जानेमाने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान करीब 14 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी ताजा जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जल्दी ही घर वापसी हो सकती हैं। बता दें कि 90 साल के सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और बताया था कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे दवाइयों से ठीक कर दिया गया था। आइए, जानते हैं सलमान के पापा कब डिस्चार्ज हो सकते हैं।
90 साल के लेखक सलीम खान की हेल्थ को लेकर अब पॉजिटिव अपडेट आया है। डॉक्टरों की टीम की कड़ी मेहनत और फैंस की दुआएं रंग लाई। बताया जा रहा है कि अब सलीम साहब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले 3 से 4 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। विक्की लालवानी की एक पोस्ट में लिखा- 'सलीम खान की तबीयत में अब सुधार है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था जिसका इलाज हो चुका है और सलमान के पिता अगले 3 से 4 दिनों में घर लौट आएंगे। ये आसान नहीं था, लेकिन दुआएं सुनी गईं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है और खान परिवार बहुत राहत में और खुश है।' हाल ही में जावेद अख्तर ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। अख्तर एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में थे। हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो उन्होंने कहा था- 'सलीम अब ठीक हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। वो कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे हैं, मेरा मतलब है उनकी हालत में सुधार है।'
ये भी पढ़ें... सलमान खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर में साउथ हसीना, क्या है मेकर्स का मास्टर प्लान?
बता दें कि सलीम खान हीरो बनने इंदौर से मुंबई आए थे। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उनकी कोई भी मूवी हिट नहीं हुई। फिर उन्होंने हीरो बनने का सपना छोड़ दिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। दोनों ने मिलकर फिल्मों की कहानी लिखना तय किया। दोनों ने यादों की बारात, जंजीर, हाथ की सफाई, मजबूर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना, सीता और गीता, शोले, जमाना, मिस्टर इंडिया, डॉन सहित करीब 24 फिल्मों की पटकथा लिखी, इसमें से 4 को छोड़कर सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। 12 साल साथ काम करने के बाद फिर दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें... सलमान खान ने LOCK की 2027 की ईद, एक्शन-थ्रिलर से मचाएंगे गदर-शूटिंग डिटेल OUT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।