
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान 17 फरवरी 2026 की सुबह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी खराब सेहत की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। डॉक्टर्स ने बुधवार को उनकी हेल्थ अपडेट दी और कहा कि उन्हें छोटा सा ब्रेन हेमरेज था, जिसके लिए पोसिजर किया जा चुका है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, ब्लड प्रेशर की दिक्कत के चलते उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर लगाया गया था, जिसे कभी भी हटाया जा सकता है। क्योंकि सलीम खान की हालत स्थिर है। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सलीम खान को ना सिर्फ लीजेंडरी राइटर, बल्कि अपनी जिंदगी में पिता समान भी बताया है।
सोमी अली ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह सुनकर कि सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं, मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए वह एक लीजेंडरी राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकन को गढ़ने में मदद की और 'शोले' जैसी मास्टरपीस इंडियन सिनेमा को दी। मेरे लिए, वह पिता समान रहे हैं। उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह रखा गया, खाने की मेज पर शामिल किया गया, धर्म पर गहरी बातचीत में शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और उत्सव मनाया जाता था। उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान किसी भी मत से बड़ा है और कहानी कहने में ड्रामा के नीचे सच्चाई जरूर होनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें : Salman Khan की वो शर्तें, जिनके चलते 60 की उम्र तक भी ना हो सकी उनकी शादी
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद खान परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। इनमें सलमा खान, हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अरबाज खान और अन्य करीबी लोग शामिल रहे। संजय दत्त भी अस्पताल में नजर आए। वहीं सलमान खान की एक अन्य एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को भी वहां देखा गया। बुधवार सुबह सलमान खान खुद मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे अंदर चले गए और बेहद चिंतित दिखाई दिए। इसके बाद लोग चिंता में पड़े हुए थे। हालांकि, जैसे ही डॉक्टर्स ने कहा कि सलीम खान की हालत स्थिर है तो उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें : Salim Khan अब कैसे हैं? सलमान खान के पिता की हालत पर अस्पताल से आई पहली खबर
सोमी अली और सलमान खान की लव स्टोरी 1990 के दशक की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। सोमी कम उम्र में ही सलमान की फिल्में देखकर उनसे इतनी प्रभावित हुईं कि भारत आकर फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। दोनों की मुलाकात के बाद उनका रिश्ता करीब आठ साल तक चला। इस दौरान सोमी खान परिवार के काफी नजदीक रहीं और पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आती थीं। हालांकि, वक्त के साथ रिश्ते में मतभेद बढ़े और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद सोमी अमेरिका लौट गईं और सामाजिक कार्यों से जुड़ गईं, जबकि सलमान ने आगे बढ़ते हुए अपने करियर पर ध्यान केंद्रित रखा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।